फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs: HP govt will fill 200 post of assitant in IT department

हिमाचल में खुला नौकरियों का पिटारा

Thu, 26 Jun 2014 12:09 AM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
jobs: HP govt will fill 200 post of assitant in IT department

हिमाचल सरकार अब सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से संबंधित सेवाओं के लिए सभी महकमों को रेगुलर स्टाफ देने जा रही है। इसके लिए जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के नाम से एक नई कर्मचारी कैटेगिरी को मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन


वित्त विभाग ने पहले चरण में इसके 200 पद भरने को भी स्वीकृति दे दी है। अब इस भर्ती के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। इनके बनते ही इन पदों को भरा जाएगा।

वर्तमान में लगभग सभी सरकारी महकमों में आईटी से जुड़ी सेवाओं के लिए स्टाफ आउटसोर्स किया है। निजी एजेंसियों से ये काम लिया जा रहा है।

विभागों में दूर होगी स्टाफ की कमी

jobs: HP govt will fill 200 post of assitant in IT department

विभागों के पास इस समय अपना स्टाफ नहीं है, इस लिए जवाबदेही तय करने में भी दिक्कत आ रही है। दूसरी ओर हरेक सरकारी विभाग में आईटी और कंप्यूटर से जुड़ा काम लगातार बढ़ रहा है।

ऐसे में सरकारी स्तर पर ही ऐसी भर्ती करने की पहल की जा रही है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट कंप्यूटर ऑपरेटर की तरह का काम विभागों में संभालेंगे। यदि प्रयोग ठीक रहा तो बाद में और भर्तियां की जाएंगी। भर्ती शुरू में अनुबंध आधार पर ही होगी।

सरकार से 200 पद मंजूर होने के बाद वित्त विभाग इनके लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियम बनाने में जुट गया है। इनके बनते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रधान सचिव वित्त डा. श्रीकांत बाल्दी कहते हैं कि हर विभाग में बढ़ रही आईटी सेवाओं को देखते हुए ये कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के युवा कर सकते हैं आवेदन

jobs: HP govt will fill 200 post of assitant in IT department

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों को कंप्यूटर ऑपरेटर्स की जरूरत पूरी करने के लिए भरा जा रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि कंप्यूटर कोर्स करने वाले युवाओं को इन पदों पर रोजगार का मौका मिलेगा।

हालांकि, भर्ती एवं पदोन्नति नियम बनने के बाद ही पता चल पाएगा कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता क्या होगी? और इन्हें वेतन क्या मिलेगा?

सरकार का कहना है कि जल्द ही इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके फॉर्म आदि जल्द ही उपलब्‍ध करवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed