फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Job vacancy in Indian Army, recruitment for haryana

सेना में शामिल होने का मौका कहीं चूक न जाएं

Wed, 29 Oct 2014 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Oct 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
Job vacancy in Indian Army, recruitment for haryana

भारतीय सेना के रोहतक स्थित भर्ती कार्यालय की ओर से पुलिस लाइन झज्जर में खुली भर्ती 29 अक्टूबर से शुरू हो रही है। सेना भर्ती को लेकर चल रही तैयारियों का मंगलवार को जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर ने पुलिस लाइन पहुंचकर जायजा लिया तथा सेना के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक तालमेल को लेकर चर्चा भी की।

विज्ञापन


भर्ती में भाग लेने वाले युवा सुबह पांच से आठ बजे तक एंट्री कर सकेंगे। इसके बाद आने वाले युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएंगे।

ये दस्तावेज लाने जरूरी: सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के भर्ती निदेशक कर्नल राजन बख्शी ने बताया कि जो भी युवा भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने साथ 10वीं व 12वीं कक्षा की मार्क शीट, रिहायशी व जाति प्रमाण पत्र साथ लेकर आना जरूरी है। अगर इनमें से कोई दस्तावेज साथ नहीं लाया गया तो वह भर्ती प्रक्रिया के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। अगर कोई एक्स सर्विस मेन है या फिर उनके परिवार में कोई एक्स सर्विस मेन है तो वह प्रमाण पत्र भी साथ लेकर आना होगा।

विज्ञापन

इन पदों के लिए होगी भर्ती

Job vacancy in Indian Army, recruitment for haryana

सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के भर्ती निदेशक कर्नल राजन बख्शी ने बताया कि सैनिक (जीडी) के लिए 29 अक्टूबर को पानीपत, 30 अक्टूबर को झज्जर, 31 अक्टूबर को सोनीपत तथा एक नवंबर को रोहतक जिले के युवाओं के लिए भर्ती कार्यक्रम रहेगा।

इसी प्रकार सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीक के लिए दो नवंबर को सोनीपत, 3 नवंबर को झज्जर, 4 नवंबर को रोहतक, 5 नवंबर को पानीपत जिले के युवा भर्ती में भाग ले सकते हैं। पांच नवंबर को ही रक्षा सेवा कोर के लिए हिमाचल प्रदेश, हरियाणा (पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव, मेवात को छोड़कर) और चंडीगढ़(यूटी) के निवासी भूतपूर्व सैनिक, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन एआरओ कार्यालय में नाम दर्ज करा रखा हो, भर्ती में भागीदारी कर सकेंगे।

प्रशासन की ओर से बिजली निगम के अधिकारियों को भर्ती के दौरान पुलिस लाइन और आस-पास सभी जगह रोशनी के पूरे इंतजाम, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पीने के पानी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मेडिकल टीम आदि के इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

एक एंबुलेंस को पुलिस लाइन में ही तैनात कर दिया है, ताकि भर्ती के दौरान किसी प्रतिभागी की तबीयत बिगड़ जाए या फिर कोई घायल हो जाए तो उसे तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

सेना भर्ती के लिए ट्रैफिक रूट किए डायवर्ट

Job vacancy in Indian Army, recruitment for haryana

भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों तथा आम जन को कोई असुविधा न हो इसके लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए एसपी बलबीर सिंह ने चार डीएसपी व आठ इंस्पेक्टरों सहित करीब 250 जवानों की ड्यूटी लगाई है।

एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन में होने वाली सेना भर्ती के दौरान झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों की आवाजाही पर 8 नवंबर तक रोजाना सुबह 3 बजे से देर शाम तक रोक लगा दी गई है।

उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ से आने वाले भारी वाहन डाबौदा चौक तथा रासलवाला चौक से डायवर्ट कर दिए जाएंगे। इसी प्रकार से झज्जर से बहादुरगढ़ जाने वाले भारी वाहनों को बाईपास रोड राजकीय नेहरू कॉलेज के नजदीक से डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए बकायदा बेरिकेडिंग करके नाके लगाए गए हैं।

सेना भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए दो पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। एक पुलिस लाइन के सामने खाली स्थान पर तथा दूसरा पार्किंग स्थान मॉडल स्कूल के मैदान में बनाया गया है। भर्ती के दौरान करीब छह नाके अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे और पुलिस लाइन के गेट पर सुरक्षा के मद्देनजर मैटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।

पुलिस लाइन में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा जांच से होकर गुजरना होगा। इसके अतिरिक्त सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लाईन के सामने रोड पर दोनों तरफ बेरिकेडिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed