फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Job vacancy in Indian Army, recruitment for haryana

सेना में बंपर वैकेंसी, देखें शेड्यूल

Tue, 28 Oct 2014 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा) Updated Tue, 28 Oct 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
Job vacancy in Indian Army, recruitment for haryana

सेना में जाना चाहते हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। नवंबर में खुली भर्ती है। सेना भर्ती मुख्यालय अंबाला छावनी की ओर से 11 से 15 नवंबर तक तेजली स्टेडियम यमुनानगर में खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इस भर्ती में सैनिक सामान्य ड्यूटी और सैनिक क्लर्क व स्टोरकीपर पदों के लिए भर्ती की जाएगी। यह जानकारी भर्ती निदेशक कर्नल विनेश राणा ने दी।

उन्होंने बताया कि इस भर्ती रैली में अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ के युवा भाग ले सकते हैं।

सैनिक क्लर्क और स्टोरकीपर पदों पर भर्ती

Job vacancy in Indian Army, recruitment for haryana

उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए यमुनानगर और अंबाला, 12 नवंबर को कुरुक्षेत्र और करनाल, 13 नवंबर को कैथल, चंडीगढ, पंचकूला और सेना भर्ती कार्यालय अंबाला क्षेत्र के सभी जिलों के सिख मजहबी और सिख रमदासिया उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

उन्होने बताया कि 14 नवंबर को यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिला के युवकों की सैनिक क्लर्क और स्टोरकीपर पदों पर भर्ती की जाएगी जबकि 15 नवंबर को सैनिक क्लर्क और स्टोरकीपर पद के लिए करनाल, कैथल, चंडीगढ़ और पंचकूला के युवक भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि भर्ती कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी सेना भर्ती मुख्यालय अंबाला छावनी से प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed