फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   job portal will launch after election

सब्जबाग दिखाकर अब तक शुरू नहीं हुआ जॉब पोर्टल

Thu, 20 Mar 2014 09:48 AM IST
शैलेष अरोड़ा/ अमर उजाला, लखनऊ
शैलेष अरोड़ा/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Mar 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
job portal will launch after election

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के जॉब पोर्टल के लिए अभी कुछ माह और इंतजार करना पड़ेगा। आचार संहिता लागू होने की वजह से अब इसकी लॉन्चिंग चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही होगी।

विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो पोर्टल लगभग पूरी तरह से तैयार हो चुका है। बस इसका ट्रायल होना बाकी है। यह ट्रायल रोजगार मेला लगाकर करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


लेकिन यह कब होगा फिलहाल इस पर अधिकारी कुछ नहीं कह रहे। अक्तूबर-नवंबर, 2013 में ही इस पोर्टल को शुरू करने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन किसी न किसी कमी के चलते इसकी लॉन्चिंग टलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न सेवायोजन कार्यालयों में इस समय लगभग 70 लाख पंजीकरण हैं। इनमें से लखनऊ में पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या लगभग सवा दो लाख है। पोर्टल शुरू होने से इन सभी के सामने नौकरियों के अवसर खुलेंगे।

बताना होगा किस नौकरी में है रुझान
पोर्टल से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पोर्टल में ऐसी व्यवस्था है कि ऑनलाइन पंजीकरण करते समय अभ्यर्थी को यह बताना होगा कि वह किस क्षेत्र में और किस तरह की नौकरी करना चाहता है।

जब कोई कम्पनी सेवायोजन विभाग से अपने यहां भर्ती के लिए अभ्यर्थी मांगेगी तो विभाग डाटा में से इसी आधार पर उस पद से मैच करते हुए अभ्यर्थियों की सूची देगा।

इसके बाद उनका साक्षात्कार कराया जाएगा। इसमें पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी को उत्तर प्रदेश के किसी निवास स्थान का पता देना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद देश भर से कम्पनियां इसे देख सकेंगी।

इससे विभाग के पास संपर्क करने वाली कम्पनियों की संख्या बढ़ेगी जिससे अधिक नौकरियां आएंगी। इसका एक अन्य बड़ा फायदा ये है कि जिन लोगों के निवास के आसपास सेवायोजन कार्यालय नहीं है उनको परेशान नहीं होना पड़ेगा।

वह कहीं से भी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। पोर्टल शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों को सभी रोजगार मेलों व साक्षात्कार की जानकारी ईमेल और एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।


ऐसे में अगर कोई कम्पनी दो दिन पहले भी साक्षात्कार के लिए सूचना देती है तो उपयुक्त अभ्यर्थियों तक उसकी जानकारी पहुंचाने में समस्या नहीं आएगी। पोर्टल शुरू होने के बाद इसके प्रचार के लिए कैम्पेन चलाए जाने की भी योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed