फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   job portal start by AICTC.

जॉब चाहिए तो बस यहां कीजिए एक क्लिक...

Wed, 11 Feb 2015 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Feb 2015 08:59 AM IST
विज्ञापन
job portal start by AICTC.

इंजीनियरिंग करने वाले युवाओं को अब नौकरी के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने अपने जॉब पोर्टल को नए सिरे से लांच कर दिया है। पोर्टल पर बीटेक करने वाले छात्र को अपना रेज्यूमे अपलोड करना होगा, जिसके हिसाब से कंपनियां खुद युवाओं को बुलावा भेजेंगी।

विज्ञापन


पिछले साल हुआ था लांच
एआईसीटीई ने युवाओं को नौकरी का अवसर देने के लिए पिछले वर्ष जॉब पोर्टल लांच किया था। कुछ तकनीकी खामियों की वजह से यह पोर्टल छह महीने बाद ही बंद हो गया। इक्का-दुक्का कंपनियों ने ही यहां अपना रुझान दिखाया था।
विज्ञापन


इस साल परिषद ने नए सिरे से अपना जॉब पोर्टल लांच कर दिया है। टियर 2 और टियर 3 श्रेणी के इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र यहां नौकरी तलाश सकते हैं।

पंजीकरण कराने से होंगे ये फायदे

job portal start by AICTC.

परिषद का मानना है कि आईआईटी जैसे टियर 1 श्रेणी के इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं को नौकरी के ज्यादा अवसर मिलते हैं। छात्र यहां अपना पंजीकरण कराएंगे तो कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से उन्हें बुलावा भेजेगी।

अंतिम वर्ष वालों के लिए भी मौका
एआईसीटीई के जॉब पोर्टल पर आवेदन के लिए बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र भी पंजीकरण करा सकते हैं। बशर्ते, जिस वक्त कंपनी उन्हें बुलाए तो उनकी डिग्री पूरी होनी चाहिए।

पोर्टल पर जाब सर्च करने के लिए यहां करें क्लिक : एआईसीटीसी जॉब

एआईसीटीई की ओर से मुख्यतौर पर यह पोर्टल बीटेक पास कर चुके छात्रों के लिए शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed