{"_id":"47219ac2d238ada40a5a25a816c44415","slug":"job-oriented-course-will-start-for-disabled-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशक्तजनों के लिए यहां शुरू किए जाएंगे रोजगारपरक कोर्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
निशक्तजनों के लिए यहां शुरू किए जाएंगे रोजगारपरक कोर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 06 Dec 2015 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री जयनारायण पीजी कॉलेज में निशक्तजनों के लिए रोजगारपरक कोर्स शुरू किए जाएंगे जिनका संचालन डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विवि के सहयोग से होगा।
विज्ञापन
शनिवार को कॉलेज के 99वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि पुनर्वास विवि के कुलपति प्रो. निशीथ राय ने कॉलेज को अपने यहां से संबद्धता देने का प्रस्ताव रखा जिसे प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
कॉलेज जल्द ही प्रस्ताव बनाकर विवि को भेजेगा। फिलहाल डीएड, बीएड और एमएड कोर्स की संबद्धता के लिए कॉलेज आवेदन करेगा। इन तीनों ही कोर्स में मंदबुद्धि, बधिर व नेत्रहीनों के लिए स्पेशलाइजेशन है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एएन मिश्रा ने कहा कि कॉलेज, दिल्ली के सेंट स्टीफेन्स कॉलेज की तर्ज पर अपने यहां सोसाइटीज बनाकर स्टूडेंट्स की प्रतिभा को निखारने के साथ सर्वांगीण विकास में मदद कर सकता है जिसमें साहित्यकार व अन्य प्रतिष्ठित लोग शामिल हों। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को कम से कम दो ऐसी गतिविधियों से जरूर जोड़ा जाए।