फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Engineering Student have Many Opportunities for Job

इंजीनियरिंग करने वाले युवाओं के पास हैं कई मौके

Thu, 03 Mar 2016 05:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Mar 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
Engineering Student have Many Opportunities for Job

अगर आप 12वीं के बाद इंजीनियरिंग करना चाहते हैं और सीबीएसई की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस में आवेदन से चूक गए हैं तो अभी मौके बचे हुए हैं। देश के कई बड़े संस्थानों में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यहां जेईई मेंस के बजाय खुद की प्रवेश परीक्षा के स्कोर के आधार पर दाखिला मिलता है।

विज्ञापन


नेस्ट 2016 : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च(एनआईएसईआर) में दाखिले के लिए हर साल नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट(नेस्ट) का आयोजन होता है। इसके लिए चार मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 28 मई को होगी, रिजल्ट 17 जून को आएगा। इसके लिए 12वीं में 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। आवेदन के लिए वेबसाइट www.nestexam.in पर क्लिक करें।
विज्ञापन


एसआरएम जेईई 2016 : एसआरएम यूनिवर्सिटी से बीटेक करने के लिए 15 मार्च तक एसआरएम जेईई के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें दाखिले के लिए 12वीं में 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। 26 से 30 मार्च के बीच ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग होगी और 19 से 25 अप्रैल के बीच ऑनलाइन एग्जाम होगा। आवेदन के लिए वेबसाइट www.srmuniv.ac.in पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईटी 2016 : वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक करने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा छह से 17 अप्रैल 2016 को होगी। यह ढ़ाई घंटे की प्रवेश परीक्षा होगी। आवेदन के लिए वेबसाइट www.vit.ac.in पर क्लिक करें।


बिटसैट 2016 : बिट्स पिलानी में बीटेक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पांच मार्च तक चलेगी। इसकी प्रवेश परीक्षा 14 से 28 मई के बीच होगी। इस परीक्षा का परिणाम एक जुलाई 2016 को जारी किया जाएगा। आवेदन के लिए वेबसाइट www.bitsadmission.com पर क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed