{"_id":"92af7a1f077f25db1e9024fc260573c5","slug":"job-interview-on-9th-march-in-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 07 Mar 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिले के जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने बताया कि कॉस्ट लाइट इंडिया टेलीकॉम लिमिटेड गांव व डाकखाना धमांदरी ने सुपरवाइजर, इंजीनियर, असिस्टेंट व डिप्टी मैनेजर के 15 पद, ऑपरेटर के 25 पद, क्वालिटी इंस्पेक्टर के तीन, ईटीपी ऑपरेटर का एक पद, हेल्पर के दस, फोर्क लिफ्ट ड्राइवर के दो तथा मेंटेनेंस के पांच पद अधिसूचित किए हैं।
विज्ञापन
सुपरवाइजर, इंजीनियर, असिस्टेंट व डिप्टी मैनेजर के पदों के लिए चयन परीक्षा एवं साक्षात्कार 9 मार्च को, जबकि अन्य अधिसूचित पदों के लिए चयन परीक्षा व साक्षात्कार का आयोजन 10 व 11 मार्च को फैक्टरी के भीतर प्रात: 10 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर, इंजीनियर, असिस्टेंट व डिप्टी मैनेजर के पदों के लिए शैक्षिक योग्यता इलैक्ट्रीकल, केमिकल्स व मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा, क्वालिटी इंस्पेक्टर के लिए बीएससी मेडिकल तथा डिजाइन एवं डेवलपमेंट के लिए ऑटो कैड कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए।
विज्ञापन
आयु सीमा 20 से 30 वर्ष, सुपरवाइजर व इंजीनियर के लिए अनुभव दो से चार वर्ष, जबकि असिस्टेंट व डिप्टी मैनेजर के पदों के लिए अनुभव 5 से 8 वर्ष का होना चाहिए।