फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job in himachal.

युवाओं को मिलेगा रोजगार, प्रदेश में खुलेंगे नए उद्योग

Mon, 06 Apr 2015 09:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 06 Apr 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
job in himachal.

हिमाचल प्रदेश ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में सलोह और नगडोली के बीच चिप्स और भुजिया जैसे आलू उत्पाद बनाने का कारखाना लगेगा।

विज्ञापन


कारखाने के लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश होगा और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस कारखाने के स्थापित होने से प्रदेश के आलू उत्पादकों को भी घर-द्वार उम्दा मार्केट मिलेगी।

यह जानकारी रविवार को ईसपुर में एक समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी। उद्योग मंत्री ने कहा कि पंडोगा में 112 करोड़ की लागत से प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


होशियारपुर बॉर्डर पर यह औद्योगिक क्षेत्र बनेगा। विभाग को इसके लिए जगह समतल करने के निर्देश दिए हैं। पिछले वर्ष मंजूर हुए 15 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं। इस औद्योगिक क्षेत्र को पर्यावरण क्लीयरेंस मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन उद्योग विभाग के नाम ट्रांसफर हो गई है। औद्योगिक क्षेत्र बनने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। ट्रक यूनियन सहित ट्रैक्टरों को भी काम मिलेगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शीघ्र ही इस औद्योगिक क्षेत्र का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed