फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Job in du

डीयू में खुल रहे हैं नौकरी के दरवाजे

Sat, 01 Nov 2014 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Nov 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
Job in du

दिल्ली विश्वविद्यालय में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) के तहत हुए पंजीकरण के लिए कैंपस प्लेसमेंट का दौर 5 नवंबर को शुरू होगा। इस दिन दो कंपनियां छात्रों को नौकरी की पेशकश के लिए पहुंच रही हैं।

विज्ञापन


प्लेसमेंट में हिस्सा लेने का मौका सीपीसी के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराने वालों को ही मिलेगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए छात्रों को सीपीसी आई-कार्ड को प्रिंसिपल से सत्यापित कराकर आना होगा।
विज्ञापन


सेल से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अगले आदेश तक जारी रहेगी। कंसलटिंग फर्म लीची नॉलेज सेंटर बिजेनस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव पद के लिए छात्रों का चयन करेगी। कंपनी से साफ कर दिया है कि उनके पास 15 पद हैं और उन्हें यूजी और पीजी स्तर के छात्र चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी 2.4 लाख रुपये तक की पेशकश करेगी।वहीं दूसरी कंपनी एक्सपर्ट इंटिलेक्चूअल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड क्रिएटिव राइटर और एकेडमिक कॉर्डिनेटर पदों के लिए छात्रों का चयन करेगी। कंपनी 3.6 लाख से लेकर 4.8 लाख रुपये की पेशकश करेगी।


क्रिएटिव राइटर के कंपनी एमए अंग्रेजी के छात्रों का चुनाव करेगी, वहीं एकेडमिक कॉर्डिनेटर के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। बताया जा रहा है कि अब तक 3000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed