{"_id":"ea1166922394a295ce33817d9b423552","slug":"job-for-youth-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी चाहिए तो मंडी आईटीआई आइए","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नौकरी चाहिए तो मंडी आईटीआई आइए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 05 Jun 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के आईटीआई फ्रेशर युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मंडी आईटीआई में नौ जून को एसेल प्रोपेक लिमिटेड कंपनी कैंपस इंटरव्यू लेगी।
विज्ञापन
कंपनी को आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों के फ्रेशर युवाओं की जरूरत है। कैंपस इंटरव्यू के दौरान करीब पचास से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।
साक्षात्कार में किसी भी ट्रेड से फ्रेशर्स इसमें भाग ले सकते हैं। प्रदेश के किसी भी जिले से युवा इंटरव्यू में हिस्सा ले सकते हैं। तकनीकी शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि कंपनी को किसी भी स्ट्रीम में 50 से अधिक आईटीआई फ्रेशर्स की जरूरत है।
विज्ञापन
कैंपस इंटरव्यू में सेलेक्ट होने के बाद कंपनी चयनित युवाओं को 90 हजार के सालाना पैकेज पर रखेगी। यानी, कंपनी शुरूआत में साढ़े सात हजार मासिक सैलरी देगी। इसके अलावा कंपनी बोनस, अवकाश तथा छुट्टी पर निर्धारित वेतन सहित अन्य लाभ भी देगी।
विज्ञापन
इधर, आईटीआई के प्रधानाचार्य देवेंद्र राणा ने बताया कि कंपनी को सभी ट्रेडों के पचास से अधिक फ्रेशर युवा चाहिए। कैंपस इंटरव्यू के लिए कंपनी को इजाजत दे दी है। आईटीआई से अभी निकले फ्रेशर युवाओं के पास नौकरी का एक सुनहरा अवसर है।