फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Job for DU student.

डीयू में फिर खुलेंगे बंपर नौकरी के दरवाजे

Fri, 17 Oct 2014 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Oct 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
Job for DU student.

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों केे लिए एक बार फिर नौकरी पाने के दरवाजे खुलने जा रहे हैं। नवंबर में प्लेसमेंट के लिए कंपनियां कैंपस पहुंच रही हैं। प्लेसमेंट के इस दौर में कई नामी कंपनियां भी शिरकत करेंगी। प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अब तक करीब तीन हजार छात्र पंजीकरण करा चुके हैं।

विज्ञापन


सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल विप्रो और एचसीएल समेत टूरिज्म, बैंकिंग, फाइनेंस व सॉफ्टवेयर से जुड़ी कई बड़ी कंपनियों से बातचीत चल रही हैै। माना जा रहा है कि करीब तीस कंपनियां जॉब ऑफर लेकर कैंपस पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन


प्लेसमेंट सेल अधिकारियों के मुताबिक जिन छात्र ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है वह रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए अंतिम वर्ष के सामान्य व ओबीसी वर्ग के छात्रों को बतौर फीस सौ रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी-एसटी छात्रों को पचास रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अंडर ग्रेजुएट स्तर पर पहला व दूसरा सेमेस्टर पास कर चुके छात्र मुफ्त इंटर्नशिप का अवसर पा सकते हैं। छात्र पंजीकरण http://placement.du.ac.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। बताते चलें कि बीते साल छात्रों को अधिकतम सैलरी पैकेज के रूप में आठ लाख रुपये सालाना की पेशकश की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed