{"_id":"927c1f114e4205b3da62a776d08b0e43","slug":"job-fest-in-mcm-dav-collage","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब चाहते हैं तो सर्टिफिकेट लेकर आज पहुंचिए यहां","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जॉब चाहते हैं तो सर्टिफिकेट लेकर आज पहुंचिए यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Feb 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में हैं तो नामी कंपनी में नौकरी का बेहतरीन चांस हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-36 स्थित नार्थ रीजन के टॉप गर्ल्स कालेज में शुमार एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमन में आज एक दिवसीय जॉब फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें अंडर ग्रेजुएट और ग्रेजुएट स्तर के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। देश दुनिया की 50 से अधिक कंपनियां इसमें पहुंचेंगी। कालेज प्रिंसिपल डॉ. पुनीत बेदी ने बताया कि ट्राइसिटी के किसी भी कालेज के स्टूडेंट जॉब फेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं।
विद्यार्थियों को अपना आईकार्ड और डिग्री के मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। आज सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक रजिस्ट्रेशन होगा।
कंपनियां लिखित टेस्ट के अलावा ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू भी लेंगी। ग्रेजुएट विद्यार्थियों को 1.50 से 2.50 लाख और पीजी को तीन लाख तक पैकेज मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन