फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   job fest in government college sector 11 chandigarh

15 कंपनियां, 1500 नौकरियां, 7 लाख पैकेज, 12 को यहां जाएं

Thu, 11 Feb 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Feb 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
job fest in government college sector 11 chandigarh

1500 नौकरियों और 7 लाख के पैकेज के साथ 15 कंपनियां जॉब देने को तैयार हैं। इसके लिए 12 फरवरी को जीसीजी 11 में फेस्ट लगेगा।

विज्ञापन


ग्रेजुएट (फाइनल ईयर) या डिग्री पा चुके विद्यार्थियों को 1.5  से 7 लाख तक का पैकेज ऑफर हो सकता है। यूटी डायरेक्टर हायर एजुकेशन के सहयोग से जीसी-11 में 12 फरवरी को होने वाले ज्वाइंट जॉब फेस्ट-2016 में देश दुनिया की नामी कंपनियां शिरकत करेंगी।

जीसी-11 में जॉब फेस्ट की तैयारियों को लेकर जीसी-11 प्रिंसिपल डा.जेके सहगल और चीफ प्लेसमेंट कोआर्डिनेटर डा.राकेश ठाकुर ने बताया कि 45 कंपनियों ने जॉब फेस्ट आने की हामी भर दी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एविएट हब कंपनी 7 लाख तक पैकेज आफर कर सकती है। विद्यार्थियों को औसतन 1.5 लाख से 3.50 लाख तक पैकेज मिलने की उम्मीद है।  

1500 युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका
डा.राकेश ठाकुर ने बताया कि ज्वाइंट जॉब फेस्ट में आने वाली कंपनियों में 1500 से अधिक नौकरी है। इनमें आईटी, मार्केटिंग, फाइनेंस, इंश्योरेंस और बीपीओ कंपनियां शामिल हैं। ठाकुर के अनुसार कंपनियां कुछ कंपनियां उसी दिन ऑफर लेटर दे देंगी जबकि कुछ शार्ट लिस्ट करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 8.30 बजे से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
जॉब फेस्ट के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जीसी-11 ने प्लेसमेंट करने आने वाली कंपनियों को 50 कमरे देने की तैयारी की है। सुबह 8.30 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। विद्यार्थियों को ड्रेस में कालेज ऑडिटोरियम में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कालेज के 200 से अधिक विद्यार्थियों को जॉब फेस्ट में आने वाले विद्यार्थियों की मदद के लिए ट्रेंड किया गया है। उधर पिछले कई दिनों से सभी पांच गवर्नमेंट कालेज अपने विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के लिए इंटरव्यू और जीडी (ग्रुप डिस्कशन) के ट्रेनिंग सेशन आयोजित कर रहे हैं।

जॉब फेस्ट के लिए हेल्पलाइन शुरू
जॉब फेस्ट में ट्राइसिटी के किसी भी कालेज या यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। डा.राकेश ठाकुर के अनुसार रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निशुल्क होगा। उन्होंने बताया कि जॉब फेस्ट संबंधी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए हैं। विद्यार्थी इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

डा.राकेश ठाकुर----9316175022
रंजन वर्मा---------9988272027
डा.स्नेह शर्मा-------9417041155
चेतन गुप्ता----------9872497110
डा.मंजीत बस्सी------9888035780
डा.अनीता मेहता-----9855460540
डा.मनीषा गौड़--------9417571095
डा.नवीन पांधी--------9888185849
योगेश कुमार----------9815963638
डा.प्रदीप वालिया------9988877333

12 फरवरी को होने वाले जॉब फेस्ट के लिए नामी कंपनियों ने रुचि दिखाई है। ट्राइसिटी के युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका होगा। चंडीगढ़ प्रशासन के इस खास प्रयास का कोई भी विद्यार्थी लाभ उठा सकता है। पिछले सालों के मुकाबले इस बार पैकेज भी बेहतर मिलने की उम्मीद है।
- प्रो.जेके सहगल, प्रिंसिपल जीसी-11 चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed