{"_id":"ef6f732efb16a68604c2502aeaddae68","slug":"job-fest-in-aryns-group-of-colleges-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगने वाला है जॉब फेस्ट, इंटरव्यू को तैयार रहें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
लगने वाला है जॉब फेस्ट, इंटरव्यू को तैयार रहें
अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 17 Dec 2013 10:01 AM IST
विज्ञापन
आर्यंस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में बीस जनवरी को मेगा जॉब फेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें बीटेक, एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीए, बीकॉम, एमटेक एवं डिप्लोमा स्टूडेंट्स को नौकरी के अवसर मिलेंगे।
ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अंशु कटारिया ने कहा कि पिछले दो सालों में संस्थान कई फेस्ट आयोजित कर चुका है।
इस फेस्ट में एल्डन सॉल्यूशंस, बीटा सॉफ्ट, बिरला सनलाइफ इंश्योरेंस, करिअर राउटर्स डिजी वेबटेक, डेवलप टेक, इंडसइंड बैंक, जनडैक कॉरपोरेशन, जीरोनन टेक्नोलॉजीज, एलआईसी, मिशन विजन, नेक्स्ट जेनरेश, पारस टेक्नोलॉजीज, पंजाब ट्रेड, सॉपिन्स वर्ल्ड, वेब एक्स टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियां विभिन्न स्ट्रीम्स में नौकरी प्रदान करेंगी।
फेस्ट में हिस्सा लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट की दस कॉपियां व दस फोटो लानी होंगी।