सेवायोजन कार्यालय में 24 को लगेगा रोजगार मेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय
इसमें विभिन्न नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों के 650 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
इनमें टेलिकॉम, मार्केटिंग, एडमिनिस्ट्रेशन सहित विभिन्न तरह की भर्तियां शामिल हैं। कक्षा 8वीं पास से लेकर व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त तक सभी लोगों के लिए इसमें नौकरी उपलब्ध है।
विभिन्न पदों के लिए वेतन 4,200 रुपये महीना से लेकर 17 हजार रुपये तक है। कुछ पदों पर फिक्स वेतन के साथ इन्सेन्टिव है।
बायोडाटा में देनी होगी कंपनी की जानकारी
साक्षात्कार के लिए आवेदक सोमवार से अपना बायोडाटा कार्यालय में जमा कर सकते हैं। जिन पदों के लिए साक्षात्कार होना है, उनके लिए आवश्यक योग्यता की जानकारी कार्यालय के बोर्ड पर लगी है।
इन पदों पर होनी है भर्ती
मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सेल्स प्रमोटर, एडमिन एक्जीक्यूटिव, फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव (फीमेल), डीएसटी (ब्रॉड बैंड सेल्स), वेयरहाउस कोऑर्डिनेटर, शोरूम सेल्स एक्जीक्यूटिव, रिटेल एक्जीक्यूटिव, एमआईएस एक्जीक्यूटिव, रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव, टेली कॉलर (फीमेल), ऑनबोर्डिंग एमआईएस, डिलीवरी एक्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, हेल्पर आदि।