फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   job fair on 31 december

सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला 31 को

Fri, 27 Dec 2013 10:37 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Dec 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
job fair on 31 december

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 31 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। यहां इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी सैमसंग व अन्य कंपनियां भ्ार्तियां करेंगी।

विज्ञापन


सहायक निदेशक सेवायोजन पीके पुंढीर ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। सेवायोजन कार्यालय लालबाग पर अभ्यर्थी अपना बायोडाटा जमा कर सकते हैं।

बिजनेस एसोसिएट पद के लिए अर्हता इंटरमीडिएट व सेल्स में एक साल का अनुभव है। एडमिन एग्जीक्यूटिव पद के लिए स्नातक व एक साल का अनुभव जरूरी है।

फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव (महिला) के लिए स्नातक व एक साल का अनुभव और शोरूम सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए इंटर व एक साल का अनुभव अर्हता है।

टेलीकॉम ऑपरेटर के लिए स्नातक व एक साल का अनुभव अर्हता है। टेलीकॉलर (महिला) पद के लिए स्नातक व एक साल का अनुभव अर्हता है।

रिटेल एग्जीक्यूटिव पद के लिए स्नातक व एक साल का अनुभव मांगा गया है। पदों के लिए केवल लखनऊ के अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed