फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job fair in palampur.

JOBS: बस एक इंटरव्यू और आपकी नौकरी पक्की

Wed, 08 Apr 2015 07:38 PM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
job fair in palampur.

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बस एक इंटरव्यू दीजिए और नौकरी पाइए। नामी कंपनी 100 पदों पर भर्ती करने जा रही है। हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर में 18 अप्रैल को लगने वाले रोजगार मेले में युवा भाग ले सकते हैं। इंटरव्यू उपरोजगार कार्यालय पालमपुर में होंगे। रोजगार मेले में 18 से 26 साल के बेरोजगार युवा भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए उपकार्यालय रोजगार पालमपुर की प्रभारी सुमन कटोच ने बताया कि 18 अप्रैल को 100 अप्रेंटिस पदों के लिए इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। एमएस ऑटो डाईंग कंपनी यह रिक्रूटमेंट कर रही है। इंटरव्यू 10 बजे से रोजगार उपकार्यालय पालमपुर में आयोजित होंगे।
विज्ञापन

इतना मिलेगा वेतन

job fair in palampur.

8वीं, 10 और +2 पास युवा इस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। जिनकी आयु 18 से 26 वर्ष तक हो इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पहले माह 5100 रुपये प्रतिमाह, दूसरे माह 5600 रुपये (आठ घंटों के लिए) मानदेय दिया जायेगा।

5 माह के बाद 6650 रुपये प्रतिमाह एवं अन्य लाभ देय होंगे। निर्धारित योग्यताएं पूर्ण करने वाले उम्मीदवार अपने शैक्षणिक एवं मूल निवास प्रमाण पत्र सहित इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इंटरव्यू के लिए किसी प्रकार का यात्रा एवं दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।

परवाणू में रोजगार मेला 10 को

job fair in palampur.

परवाणू औद्योगिक नगर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट संस्थान की ओर से 10 अप्रैल को ईएसआई अस्पताल के सामने सेक्टर वन में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें परवाणू, बद्दी ब बरोटीबाला की नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी।

संस्थान के अधिकारी कौशिक शर्मा ने बताया कि इस रोजगार मेले में तकनीकी, गैर तकनीकी व्यक्ति पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। वह इंटरव्यू के बाद नौकरी के हकदार होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया करवाना होगा। न्यूनतम वेतन से अधिक कामगार को मेहनताना मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed