फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Job fair in nadaun for ITI holders.

नौकरी चाहिए तो 29 को यहां पहुंचें

Sat, 27 Sep 2014 08:52 PM IST
Updated Sat, 27 Sep 2014 08:52 PM IST
विज्ञापन
Job fair in nadaun for ITI holders.

हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफ्ट ट्रेनिंग स्कीम के अंतर्गत संचालित हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ से विभिन्न ट्रेडों में आईटीआई कोर्स कर चुके युवाओं के लिए सुपरमैक्स लेड कंपनी ने भी नौकरी के लिए अपने द्वार खोल दिए हैं, जिसके चलते सुपर मैक्स लेड कंपनी निर्माता पिगाक्सा इंडिया लिमिटिड ने 29 सितंबर को नादौन की रैल स्थित आईटीआई में मैकेनिक इलैक्ट्रोनिक्स, फिटर, वैल्डर , पलंबर व इलैक्ट्रीशियन ट्रैड में आईटीआई कर चुके युवकों का साक्षत्कार रखा है।

विज्ञापन


हिम गौरव आईटी के प्रिंसीपल केएल शर्मा ने बताया कि कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा लिए जा रहे साक्षत्कार में चयनित युवाओं को कंपनी 6500 से लेकर 9000 रुपए प्रतिमाह वेतन देगी। उन्होंने बताया कि जिन युवाओं ने अभी अगस्त माह में अखिल भारतीय ट्रेड परीक्षा दी है और अभी तक उनका ट्रेड परीक्षा परिणाम नहीं आया है वह हिम गौरव आईटीआई से मिलें।
विज्ञापन

इन नंबरों पर संपर्क करें

Job fair in nadaun for ITI holders.

कोर्स कंपलीट व चरित्र प्रमाण पत्र की प्रतियां लेकर इस चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं इसके अलावा वह अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, एक पास पोर्ट साईज फोटो भी साथ लेकर जाएं।

उन्होंने बताया कि इस साक्षत्कार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक युवक 29 सितंबर से पहले दूरभाष नम्वर 9816056118, 9318843618 निदेशक हिम गौरव आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं।

29 सितंबर को राजकीय आईटीआई रैल नादौन में प्रधानाचार्य ई. देसराज धीमान से उनके कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।

2500 को नौकरी देगी मारुति सुजूकी

Job fair in nadaun for ITI holders.

पंजाब के उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल के प्रयासों से सरकारी आईटीआई की नंगल शाखा ने शनिवार को शिवालिक फार्मेसी कालेज में प्रदेश स्तरीय रोजगार मेला लगाया। इसमें देश की नामी औद्योगिक इकाइयों के अधिकारी पहुंचे। इसमें मारुति सुजूकी कंपनी को विभिन्न ट्रेडों के 2500 कर्मचारियों की जरूरत है।

इन युवाओं का लिखित टेस्ट लिया गया, जो भी इस टेस्ट में पास होगा, उसे मारुति सहित अन्य कंपनियों में अच्छे वेतन पर नौकरी मिलेगी। इसी आस में दो हजार के करीब युवा प्रदेश के विभिन्न शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे थे। तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से नंगल में यह रोजगार मेला पहली बार लगाया गया था।

मुख्य अतिथि पंजाब के पूर्व एडीशनल एडवोकेट जनरल एवं भाजपा नेता अरविंद मित्तल ने कहा कि मेले में काफी युवाओं को रोजगार मिलने की आस है। इस मौके पर नंगल मंडल भाजपा के अध्यक्ष कुलभूषण पूरी, उपाध्यक्ष सुशील चोपड़ा, पार्षद शोभा राणा, राजेंद्र हंस, शीला बाली, शिवालिक फार्मेसी कालेज के प्रिंसिपल डीएन प्रशाद, प्रिंसिपल बलजिंद्र सिंह एवं नंगल आईटीआई के प्रिंसिपल हरमिंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, अजय कौशल एवं केएस राणा इत्यादि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed