JNU में भी चल निकला ABVP का विजय रथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू के साथ ही जेएनयू में भी एबीवीपी का विजय रथ चल निकला है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी को पहली बार स्कूल काउंसलर पदों में सबसे अधिक सीटें मिली हैं। अभी तक जेएनयू में वामपंथी छात्र संगठनों का दबदबा कायम रहा है।
हालांकि इस बार मोदी फैक्टर समेत घोषणा पत्र में पाठ्यक्रम बदलाव के मुद्दे ने मतदाताओं को प्रभावित किया। जेएनयू में स्कूल काउंसलर पदों में सबसे अधिक सीट हासिल करने वाली एबीवीपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
अब भी है वामपंथी दलों का दबदबा
पिछले चुनाव एबीवीपी को स्कूल काउंसलर की छह सीट मिली थीं। हालांकि इसका दूसरा मुख्य कारण जेएनयू में कैंपस से बाहर से आने वाले वोटरों है, जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के छात्रों की बढ़ती संख्या है, जो एनएसयूआई या एबीवीपी विचारधारा से ज्यादा प्रभावित माने जाते हैं।
अहम है कि जेएनयू में दिल्ली प्रदेश एबीवीपी का भी कोई पदाधिकारी चुनावी प्रचार में भाग लेने नहीं पहुंचा। जेएनयू एबीवीपी के पदाधिकारी अभिषेक ने कहा कि यदि बड़े नेताओं ने जेएनयू की ओर ध्यान दिया होता तो डीयू की तर्ज पर यहां भी वह इतिहास रचने में पूरी तरह कामयाब हो जाते।