{"_id":"939a44820c38dc72a92a19f67ebe2e44","slug":"jnu-phd-entrance-exams-canceled-doubts-remained-over-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू : अचानक ही रद्द करनी पड़ी पीएचडी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जेएनयू : अचानक ही रद्द करनी पड़ी पीएचडी प्रवेश परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में 17 और 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली पीएचडी की प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई है। हालांकि परीक्षा रद्द करने की बात पर पेपर लीक की चर्चा है।
विज्ञापन
इस मामले में जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा ने कुलपति को शिकायत भेजकर जानकारी मांगी है। उधर, विश्वविद्यालय प्रबंधन पूरे मामले पर जांच की बात कह रहा है।
विज्ञापन
सौरभ शर्मा के मुताबिक, जेएनयू वेबसाइट में अचानक मंगलवार को पीएचडी परीक्षा रद्द करने की सूचना मिली है, जिसमें कुछ कारणों के चलते रद्द करना लिखा गया है।
विज्ञापन
विश्वेशर्या स्कीम के तहत पीएचडी इलेक्ट्रॉनिक और आईटी की प्रवेश परीक्षा आयोजित होनी थी, जिसमें वाइवा भी लिया जाना था। विश्वविद्यालय ने छात्रों को जल्द अगली डेट देने का आश्वासन दिया है।