{"_id":"cda9f0993ffd11d0b6887a74a8ded275","slug":"jnu-nearly-53-per-cent-polling-the-result-will-in-evening-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में करीब 53 फीसदी मतदान, देरशाम आएंगे परिणाम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जेएनयू में करीब 53 फीसदी मतदान, देरशाम आएंगे परिणाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 12 Sep 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के लाल दुर्ग में लिंगदोह की सिफारिशों के तहत शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। छात्रों की गर्मजोशी के बाद भी करीब 53.33 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
शाम साढ़े पांच बजे के बाद पोलिंग बूथ के गेट बंद कर दिए गए। हालांकि लाइन में लगे वोटरों को उनके मतदान के अधिकार देने के चलते लगभग छह बजे तक मतदान चलता रहा। इसी के साथ सेंट्रल पैनल के 22 प्रत्याशी तो स्कूल काउंसलर पदों के लिए 87 उम्मीदवारों का भविष्य बैलेट बॉक्स में बंद हो गया।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम मतदान के बाद मतगणना भी शुरू हो गयी। सेंट्रल पैनल और स्कूल कॉउंसलर्स पद के विजेताओं के नाम शनिवार देर शाम से आने की संभावना है। जेएनयू चुनाव समिति के सदस्यों के मुताबिक, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज (एसएसएस), स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज (एसआईएस), स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज (एसओएल) स्कूल ऑफ साइंसेज (एसआईएस) के चार सेंटरों में 13 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
मतदान शांतिपूर्वक संपन्न होते ही देर रात को मतगणना प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शनिवार को स्कूल कॉउंसलर्स और सेंट्रल पैनल के विजेताओं के नाम सामने आ जाएंगे। हालांकि जेएनयू में चुनाव का प्रतिशत कितना फीसदी रहा, यह आधिकारिक आंकड़ा तो रिजल्ट आने के बाद ही पता चल सकेंगे, लेकिन प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, लगभग 53.33 फीसदी तक मतदान हुआ है।