फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jee mains uttarakhand topper list.

जेईई मेंस में हरिद्वार के केतन गुप्ता स्टेट टॉपर

Sat, 25 Jul 2015 12:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 25 Jul 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
jee mains uttarakhand topper list.

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस में ऑल इंडिया रैंक के बाद अब उत्तराखंड तकनीकी विवि ने स्टेट रैंक जारी की है।

विज्ञापन


इसमें हरिद्वार के केतन गुप्ता 271 अंकों के साथ स्टेट टॉपर बने हैं। साहिल भार्गव दूसरे स्थान पर रहे हैं। केतन गुप्ता के पिता अरविंद गुप्ता बीएचईएल में बतौर एजीएम सेवाएं दे रहे हैं। केतन ने इसी साल दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर से 12वीं पास की है।

केतन की माता कल्पना डीपीएस रानीपुर में ही शिक्षिका हैं। इस साल जेईई मेंस का अंतिम रिजल्ट जारी करते हुए सीबीएसई ने स्टेट रैंक का खुलासा नहीं किया था। इस वजह से प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्र परेशान भी थे।
विज्ञापन


उत्तराखंड तकनीकी विवि ने रिजल्ट का डाटा बोर्ड से हासिल करने के बाद सभी अभ्यर्थियों की स्टेट रैंक जारी कर दी। स्टेट रैंक में ऑल इंडिया में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवाओं ने बाजी मारी है। इस रैंक के आधार पर ही तकनीकी विवि की काउंसिलिंग आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के टॉप टेन स्टेट टॉपर अभ्यर्थी
केतन गुप्ता: ऑल इंडिया रैंक 271, स्टेट रैंक 1
साहिल भार्गव: ऑल इंडिया रैंक 522, स्टेट रैंक 2
अभिजीत मलकानी: ऑल इंडिया रैंक 608, स्टेट रैंक 3
अविरल सिंघल: ऑल इंडिया रैंक 746, स्टेट रैंक 4
प्रज्ञान बधानी: ऑल इंडिया रैंक 797, स्टेट रैंक 5
स्पर्श शर्मा : ऑल इंडिया रैंक 1019, स्टेट रैंक 6
श्रुति सोनिक: ऑल इंडिया रैंक 1222, स्टेट रैंक 7
अभय गुप्ता: ऑल इंडिया रैंक 1304, स्टेट रैंक 8
प्रखर अग्रवाल: ऑल इंडिया रैंक 1483, स्टेट रैंक 9
विपुल लोहानी: ऑल इंडिया रैंक 2024, स्टेट रैंक 10

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed