फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jee mains result out.

जेईई मेंस रिजल्टः टॉप तीन में देहरादून के होनहार

Tue, 28 Apr 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Apr 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
jee mains result out.

इंजीनियरिंग के महा मुकाबले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मुख्य परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी हो गया।

विज्ञापन


तीन साल में सबसे नीचे कटऑफ जाने की वजह से उत्तराखंड से भारी संख्या में छात्रों को जेईई एडवांस का टिकट मिला है। प्रदेश में पहले तीन स्थानों पर दून के छात्र काबिज हुए हैं।

दून के शास्त्रीनगर निवासी प्रांजल बिष्ट ने सर्वाधिक 233 अंक हासिल किए हैं, जबकि दून के नेहरू कॉलोनी निवासी पायस शर्मा 216 अंकों के साथ दूसरे और माजरा निवासी अक्षय पंत 198 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


देशभर से करीब 13.5 लाख अभ्यर्थियों ने जेईई मेंस परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें से आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए केवल 1.5 लाख अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। बचे अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा और जेईई मेंस परीक्षा के स्कोर के आधार पर संयुक्त तौर पर कॉमन मेरिट लिस्ट (सीएमएल) जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्ष के मुकाबले घटा स्कोर

jee mains result out.

कॉमन मेरिट लिस्ट के आधार पर उन्हें एनआईटी सहित विभिन्न तकनीकी संस्थानों में दाखिले का मौका मिलेगा। चूंकि कटऑफ इस साल तीन वर्षों में सबसे नीचे गई इसलिए प्रदेश से परीक्षा में भारी संख्या में अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस का टिकट मिला है। इस वर्ष सामान्य की कटऑफ 105, ओबीसी की कटऑफ 70, एससी की कटऑफ 50 और एसटी की कटऑफ 44 रही।

जेईई मेंस में गत वर्ष के मुकाबले इस साल टॉपर्स के अंक काफी नीचे चले गए। जेईई मेंस-2014 में पहले स्थान पर रहने वाले प्रखर गुप्ता ने 312 अंक हासिल किए थे। इस साल सर्वश्रेष्ठ छात्र प्रांजल का स्कोर 233 है।

इसी प्रकार गत वर्ष दूसरे स्थान पर रहे वैभव गुसाईं ने 308 अंक पाए थे, जबकि इस साल दूसरे स्थान पर रहने वाले पायस शर्मा ने 216 अंक हासिल किए हैं। गत वर्ष तीसरे स्थान पर काबिज पुलकित गुप्ता ने 303 अंक हासिल किए थे, इस साल तीसरे स्थान वाले अक्षय पंत ने 198 अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed