{"_id":"244b15154e188eeb4e268e459967e0b8","slug":"jee-mains-rank-released-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल, जारी नहीं होगी जेईई मेंस की रैंक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
फिलहाल, जारी नहीं होगी जेईई मेंस की रैंक
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 24 Jun 2015 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का डाटा न दिए जाने के बाद बुधवार को जेईई मेंस की रैंक जारी नहीं हो सकी। बोर्ड ने डाटा सबमिट करने के लिए कल यानी (25 जून) का वक्त दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए 25 जून से शुरू होने जा रही काउंसिलिंग से एक दिन पहले यानी बुधवार को सीबीएसई की ओर से जेईई मेंस की रैंक जारी की जानी थी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, आईआईटी और एनआईटी, ट्रिपल आईटी सहित तमाम तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए आईआईटी ने मंगलवार को ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की वेबसाइट लांच कर दी।
विज्ञापन
पहली बार आईआईटी व अन्य संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन संयुक्त काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है। जिसके तहत छात्र-छात्राओं को जेईई मेंस की रैंक का इतंजार है।
काउंसिलिंग की तैयारियों के तहत आईआईटी बांबे ने मंगलवार को जोसा की वेबसाइट लांच कर दी। इस वेबसाइट पर पूरी डिटेल और सभी रिपोर्टिंग सेंटरों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं।
यहां भरी जाएगी ऑनलाइन च्वाइस : www.josaa.nic.in