{"_id":"4ca8a78dc180f806c96b33db2a217db1","slug":"jee-mains-rank-not-release-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेंस की रैंक न आने से अभ्यर्थी परेशान","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जेईई मेंस की रैंक न आने से अभ्यर्थी परेशान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई मेंस की ऑल इंडिया और स्टेट रैंक न आ पाने की वजह से अभ्यर्थी परेशान रहे। सोमवार से आईआईटी, आईएसएम, ट्रिपल आईटी, एनआईटी सहित तमाम तकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए संयुक्त काउंसिलिंग शुरू हो रही है। रविवार को देर रात तक अभ्यर्थी रैंक का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से जेईई मेंस की कॉमन मेरिट लिस्ट (सीएमएल) 24 जून को जारी की जानी थी। कई राज्यों के बोर्डों ने 12वीं का डाटा उपलब्ध नहीं कराया। सीबीएसई ने ऐसे सभी बोर्ड को 25 जून तक का समय दिया था। पहली बार जेईई एडवांस और जेईई मेंस की संयुक्त काउंसिलिंग होने जा रही है जो 25 जून से प्रस्तावित थी।
विज्ञापन
जेईई मेंस की रैंक न आने से यह तिथि बढ़ाकर 29 जून कर दी गई थी। बावजूद इसके 28 जून की देर रात तक सीबीएसई की ओर से जेईई मेंस की रैंक जारी नहीं की गई। इस वजह से तमाम अभ्यर्थी परेशान रहे। एक अभ्यर्थी अनुज रावत का कहना है कि बोर्ड समय से रैंक जारी नहीं कर पा रहा है, यह उसकी नाकामी है।
विज्ञापन
वह रोज सुबह से शाम तक वेबसाइट चेक कर रहे हैं लेकिन न तो बोर्ड रैंक जारी कर रहा है और न ही कोई सूचना। रविवार की देर रात तक रैंक न आने के बाद अब सोमवार से शुरू होने जा रही काउंसिलिंग पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
अब तक जेईई मेंस की रैंक से संबंधित कोई सूचना नहीं आई है। इस वजह से अभी शेड्यूल वही है। सोमवार को इसकी सही जानकारी मिल पाएगी। इसके बाद ही काउंसिलिंग के बारे में कुछ साफ होगा।
- डॉ. अंजन शील, चेयरमैन आईआईटी रुड़की जोन, जेईई एडवांस 2015
ये है वेबसाइट : www.jeemain.nic.in