{"_id":"4555952c48c9417c9a9a41c7d3892786","slug":"jee-mains-online-exam-notification-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE mains: ऑनलाइन देना है एग्जाम तो शुरू करें तैयारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
JEE mains: ऑनलाइन देना है एग्जाम तो शुरू करें तैयारी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 16 Nov 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी, एनआईटी, जीएफआईटी सहित तमाम तकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले को होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन(जेईई) 2016 का जल्द नोटिफिकेशन जारी होने वाला है।
विज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षा देने के इच्छुक युवाओं को अभी से इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए कंप्यूटर पर अभ्यास जरूरी है। ऑफलाइन की तर्ज पर ऑनलाइन परीक्षा के लिए भी सीबीएसई ने तीन घंटे का समय निर्धारित किया हुआ है।
विज्ञापन
पेपर-पेंसिल की तुलना में ऑनलाइन परीक्षा में फुर्ती और थिंकिंग स्किल्स काफी मायने रखती है। इस लिहाज से छात्रों को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए। जेईई मेंस से ही जेईई एडवांस की राह भी खुलती है। शीर्ष दो लाख अभ्यर्थियों का चयन जेईई एडवांस के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसी कई वेबसाइट मौजूद हैं, जिनकी सहायता से ऑनलाइन परीक्षा का अभ्यास किया जा सकता है। तय समय में सवालों का जवाब देने के लिए रोजारा कम से कम एक घंटे का कंप्यूटर अभ्यास लाजिमी है।
कंप्यूटर पर अभ्यास करने से ही ऑनलाइन जेईई मेंस परीक्षा की राह आसान होती है। जितनी जानकारी और कांफिडेंस होगा, उतना ही ऑनलाइन एग्जाम में परफॉर्म करना आसान होगा।
- डीके मिश्रा, अविरल क्लासेज