फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jee mains online exam application.

एक दिसंबर से करें जेईई मेंस के लिए आवेदन

Fri, 20 Nov 2015 03:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Nov 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
jee mains online exam application.

देश के आईआईटी, एनआईटी, जीएफआईटी और अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन(जेईई) मेंस की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने बृहस्पतिवार को इसका नोटिस जारी कर दिया है। एक दिसंबर को वेबसाइट में पूरा नोटिफिकेशन जारी होगा। नोटिस के मुताबिक गुजरात, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के साथ उत्तराखंड के तकनीकी संस्थानों में भी जेईई मेंस के स्कोर से ही दाखिला मिलेगा। एक दिसंबर से इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


बीई या बीटेक में दाखिले को पेपर-1 और बी आर्क में दाखिले को पेपर-2 होगा। ऑफलाइन परीक्षा तीन अप्रैल को देशभर में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। ऑनलाइन जेईई मेंस का आयोजन नौ व 10 अप्रैल को होगा। अभ्यर्थी अपनी मर्जी से दिन का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उम्र वाले ही कर सकते हैं आवेदन
सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी केवल वही जेईई मेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनकी जन्म तिथि एक अक्तूबर 1991 या इसके बाद की हो। एससी, एसटी, विकलांग अभ्यर्थियों के लिए जन्मतिथि 1 अक्तूबर 1986 या इससे ऊपर की होनी चाहिए। एक अभ्यर्थी इस परीक्षा में केवल तीन बार आवेदन कर सकता है।

यह होगा शुल्क

परीक्षा में पेपर-1 का शुल्क सामान्य व ओबीसी के छात्रों लिए एक हजार रुपये, छात्राओं के लिए पांच सौ रुपये ऑफलाइन परीक्षा के लिए देना होगा। आरक्षित वर्ग के छात्रों को 500 और छात्राओं को 500 रुपये देने होंगे।

ऑनलाइन परीक्षा में सामान्य व ओबीसी छात्रों के लिए 500 रुपये और छात्राओं के लिए 250 रुपये शुल्क देय होगा। ऑनलाइन में आरक्षित वर्ग में छात्र-छात्रा दोनों को 250-250 रुपये शुल्क देना होगा।

यहां करें आवेदन : www.jeemain.nic.in

इस बार दून में भी होगा जेईई मेंस ऑफलाइन
जेईई मेंस परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। इस बार जेईई मेंस ऑफलाइन परीक्षा के केंद्र देहरादून में भी बनाए जाएंगे। बोर्ड ने गत वर्ष यहां केंद्र न होने की वजह से परीक्षा से वंचित रहे अभ्यर्थियों की परेशानी को समझते हुए यह फैसला लिया है।

सीबीएसई की ओर से जेईई मेंस की परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में कराई जाती है। ऑनलाइन परीक्षा का केंद्र तो देहरादून शहर में रखा जाता है, लेकिन ऑफलाइन परीक्षा के लिए हरिद्वार या रुड़की में परीक्षा केंद्र रखे जाते हैं। गत वर्ष दूसरे शहरों में ऑफलाइन का परीक्षा केंद्र होने की वजह से देहरादून के 500 से अधिक अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई थी।

छात्रों ने सीबीएसई को भी इस संबंध में शिकायत की थी। बोर्ड ने फैसला किया है कि इस बार अभ्यर्थियों को इस परेशानी से बचाने के लिए दून में भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। सीबीएसई से मिली जानकारी के मुताबिक दून और आसपास के इलाकों के युवाओं को इस बार ऑफलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। छात्र संख्या के हिसाब से यहां 10 से 12 परीक्षा केंद्र रखे जाएंगे।


हम बोर्ड के इस फैसले का स्वागत करते हैं। हमें अभी से इस बात की चिंता सता रही थी कि अनजान क्षेत्र में न जाने कहां उनका परीक्षा केंद्र होगा। अब चिंता नहीं है।
- निकिता, अभ्यर्थी

मैंने गत वर्ष जेईई मेंस दिया था। हरिद्वार में बहुत तलाशने के बाद केंद्र मिला था। इस बार पहले से ही पता है कि दून में केंद्र होगा। ये अच्छी खबर है।
- विकास, अभ्यर्थी

दून के छात्रों के लिए यह बेहद खुशी की बात है। परीक्षा केंद्र यहां होने से अब छात्र आसानी से परीक्षा दे सकेंगे।
- विपिन बलूनी, एमडी, बलूनी क्लासेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed