फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jee mains online exam

जेईई मेंस ऑनलाइन परीक्षा देने वाले छात्र हुए खुश

Wed, 23 Apr 2014 01:42 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Apr 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
jee mains online exam

जेईई मेंस ऑनलाइन परीक्षा देने वाले छात्रों को आखिरकार उनके प्रश्न और उनका दिया हुआ जवाब मिल गया है।

विज्ञापन


सभी छात्रों को ईमेल पर यूआरएल एड्रेस भेजा
सीबीएसई ने सभी छात्रों को उनके ईमेल पर एक यूआरएल एड्रेस भेजा है, जिस पर क्लिक कर वह अपने प्रश्न व उत्तर देख सकते हैं।

इस बार जेईई मेंस ऑनलाइन में शामिल हुए छात्रों को सीबीएसई ने पहले ही जानकारी दी थी कि परीक्षा के बाद उनका प्रश्न पत्र और उनके द्वारा दिया गया जवाब उन्हें ईमेल से मिल जाएगा।


अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म
रीक्षा समाप्त होने तक भी छात्रों को यह ईमेल नहीं मिला था। सोमवार को अभ्यर्थियों का यह इंतजार खत्म हो गया। छात्रों को बोर्ड ने एक ईमेल भेजा है।

जिसमें दिए गए यूआरएल एड्रेस पर क्लिक करते ही उनका प्रश्न पत्र और उनका भरा हुआ जवाब भी मिल गया है। इससे छात्र काफी उत्साहित हैं।

एक छात्र अमितोष का कहना है कि अब वह अपने विशेषज्ञों की सहायता ये यह जान पाएंगे कि कितने सवाल सही किए और कितने गलत, ताकि वह जेईई एडवांस की तैयारी तय कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed