{"_id":"01348079584d9764c8db3e3926a7a4c2","slug":"jee-mains-notification-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल करना पड़ रहा जेईई मेंस का इंतजार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इस साल करना पड़ रहा जेईई मेंस का इंतजार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 13 Nov 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
देश के 30 नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), 12 इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी), 16 केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों सहित विभिन्न तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस-2016 के लिए अभी इंतजार ही है।
विज्ञापन
गत वर्ष सात नवंबर से जेईई मेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। हालांकि, जेईई एडवांस की परीक्षा तिथि तय हो चुकी है, लेकिन नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं हुई है। सीबीएसई की ओर से देशभर में इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए जेईई मेंस परीक्षा आयोजित कराई जाती है।
विज्ञापन
इस परीक्षा को पास करने वाले शीर्ष दो लाख अभ्यर्थियों को आईआईटी में दाखिले के लिए होने जा रही जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। आईआईटी गुवाहाटी ने जेईई एडवांस की तिथि 22 मई 2016 तय कर दी है, जिसका नोटिफिकेशन इसी हफ्ते जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
जबकि सीबीएसई की ओर से अभी तक जेईई मेंस की तिथि तय नहीं की गई है। सीबीएसई के ऑफिशियल सोर्सेज के मुताबिक बोर्ड ने तैयारियां शुरू की हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 20 नवंबर के बाद इसका नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।
परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अभिनव का कहना है कि बोर्ड का जल्द से जल्द तिथियां तय कर देनी चाहिए, जिससे उन्हें तैयारी की रणनीति बनाने में आसानी हो।
दूसरी ओर, इंजीनियरिंग विशेषज्ञ विपिन बलूनी का कहना है कि आईआईटी की तैयारी के लिए छात्र को अलग से रणनीति बनाने की जरूरत होती है। उसे अगर जल्द पता चल जाएगा कि जेईई मेंस कब होगी तो उसी टाइम पीरियड के हिसाब से तैयारी आसान होगी।