{"_id":"8ad870e456c2b0c5f9926def2be97403","slug":"jee-mains-last-date-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE मेन के लिए अब 11 जनवरी तक करें आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
JEE मेन के लिए अब 11 जनवरी तक करें आवेदन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमीशन के लिए होने वाली जेईई मेन परीक्षा के लिए फार्म भरने की तिथि 11 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला किया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्त्रस्म के अनुसार यह तिथि 31 दिसंबर तय की गई थी।
विज्ञापन
अभ्यर्थी जेईई मेन परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। सीबीएसई को चेन्नई में बाढ़ के कारण तमिलनाडु से तिथि बढ़ाने के साथ ही कई और राज्यों से आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग मिल रही थी। इसलिए तिथि को 31 दिसंबर से बढ़ाकर 11 जनवरी करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को बोर्ड ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इसके मुताबिक अब फार्म 11 जनवरी तक भरे जाएंगे जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2016 होगी।
गौरतलब है की जेईई मेन ऑफलाइन परीक्षा 4 अप्रैल और ऑनलाइन परीक्षा 9 और 10 अप्रैल को आयोजित की जताएगी। उत्तराखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी स्टेट कोटे की सीटों पर इस परीक्षा से ही दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
यहां करें ऑनलाइन आवेदन
www.jeemain.nic.in