{"_id":"db5625211bb42ff824c1b12e10f25f86","slug":"jee-mains-exam-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेंस की ‘आंसर की’ देख चकराए छात्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जेईई मेंस की ‘आंसर की’ देख चकराए छात्र
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 02 May 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग में दाखिले को ऑनलाइन आयोजित हुई जेईई मेंस परीक्षा की ‘आंसर की’ को लेकर हजारों छात्र परेशान हैं। बोर्ड ने छात्रों के ईमेल एड्रेस पर जो प्रश्न पत्र भेजा है, जेईई मेंस की आंसर की उससे मेल ही नहीं खा रही है। इस वजह से छात्र अपने अंकों का अनुमान नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन
आंसर की वेबसाइट पर अपलोड
सीबीएसई ने 9,11,12 और 19 अप्रैल को जेईई मेंस ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराई थी। इसमें बैठे छात्रों को बोर्ड ने प्रश्न पत्र और उनके द्वारा दिए गए उत्तरों की कॉपी ईमेल एड्रेस पर भेजी थी। 24 अप्रैल को सीबीएसई ने जेईई मेंस की आंसर की वेबसाइट पर अपलोड की।
विज्ञापन
इसमें चारों दिन हुई ऑनलाइन परीक्षा के सही जवाब अलग-अलग बताए गए हैं। छात्रों ने जब अपने प्रश्न पत्रों और उत्तरों के हिसाब से इस आंसर की में मैच किया तो वे चकरा गए।
विज्ञापन
अभ्यर्थी परेशान
जो सवाल उन्हें प्रश्न नंबर एक पर दिया गया था, वह बोर्ड ने बाद में प्रश्न संख्या 19 पर दिया है। हालांकि जेईई मेंस का रिजल्ट तीन मई को जारी होने जा रहा है लेकिन प्रश्नों की सही जानकारी न मिल पाने की वजह से अभ्यर्थी परेशान हैं। छात्र अमितेज का कहना है कि बोर्ड ने खुद ही सबकुछ भेजा और खुद ही कंफ्यूज कर दिया है। वह सही इवेल्यूएशन न कर पाने की वजह से अब जेईई एडवांस की तैयारी शुरू नहीं कर पा रहे हैं।