{"_id":"27094f67bc0bf504bef9d4f249182c79","slug":"jee-mains-exam-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE mains: ऑनलाइन एग्जाम से मिलेगा फायदा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
JEE mains: ऑनलाइन एग्जाम से मिलेगा फायदा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Dec 2015 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए होने वाली ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से देने वाले छात्रों को ज्यादा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
ऑफलाइन के मुकाबले ऑनलाइन मोड में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को शुल्क में 500 रुपए की छूट मिलेगी। एक बार एक सवाल का जवाब देने के बाद ऑनलाइन मोड में उसमें परिवर्तन भी किया जा सकता है, जबकि ऑफलाइन में यह सुविधा नहीं होगी। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर ही हल किए गए सवालों की संख्या दिखाई देगी।
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को उनका प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका ईमेल से देने की व्यवस्था दी है। ऑफलाइन परीक्षा देने वाले छात्रों को ओएमआर आंसर शीट की कार्बन कॉपी मिलेगी। ऑनलाइन मोड वाले अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र ऑनलाइन ही मिलना है। उनकी उत्तर पुस्तिका भी ऑनलाइन ही होगी।
विज्ञापन
ऐसे में सीबएसई ने व्यवस्था की है कि ऐसे छात्रों को ईमेल के माध्यम से उनका प्रश्न पत्र और उनके द्वारा भरे गए आंसर की कॉपी भेजी जाएगी। ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा। ऑनलाइन मोड वाले अभ्यर्थियों के लिए वेबसाइट पर मॉक टेस्ट भी दिया जाएगा, जिससे वह प्रैक्टिस कर सकते हैं।
ऑनलाइन वाले अभ्यर्थियों को अलग से रफ कार्य के लिए पेपर भी दिया जाएगा। खास बात यह भी है कि ऑनलाइन एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक कॉल सेंटर की सपोर्ट भी बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। परीक्षा विशेषज्ञ विपिन बलूनी ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा एक बेहतर विकल्प हो सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी को कंप्यूटर पर ही प्रैक्टिस करनी चाहिए।