फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   JEE Main Result in Chandigarh

JEE Main Result: शुभम गोयल बने स्टेट टॉपर

Wed, 09 Jul 2014 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 09 Jul 2014 10:06 AM IST
विज्ञापन
JEE Main Result in Chandigarh

देश भर के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेज और एनआईटी में दाखिले के लिए सीबीएसई द्वारा जेईई मेन की फाइनल मेरिट लिस्ट मंगलवार को घोषित कर दी। इसमें सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज के होनहार छात्र शुभम गोयल ने ऑल इंडिया में 50वां और स्टेट में पहला रैंक हासिल किया है।

विज्ञापन


शुभम ने इससे पहले भी जेईई एडवांस में ऑल इंडिया में 6 रैंक हासिल किया था। हार्दिक वर्मा ने जेईई मेन फाइनल मेरिट लिस्ट में ऑल इंडिया में 65वां और स्टेट में 2 स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


रित्विक चौधरी ने ऑल इंडिया में 74 और स्टेट में 3 रैंक हासिल किया है। सीबीएसई की ओर से मंगलवार को घोषित जेईई मेन रिजल्ट में 60 फीसदी अंक एंट्रेंस टेस्ट और 40 फीसदी अंक बोर्ड की वेटेज के साथ फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। टॉप मेरिट लिस्ट में आने वाले सभी होनहारों ने पहले ही देश के टॉप आईआईटी में दाखिला पा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटरप्रेन्योर बनने का ख्याब: हार्दिक

JEE Main Result in Chandigarh

गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-16 के छात्र हार्दिक वर्मा ने जेईई मेन में आल इंडिया में 65 ारैंक और स्टेट लेवल पर दूसरा स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया।

हार्दिक ने जेईई एडवांस में आल इंडिया में 413 और मेन में तीसरा रैंक हासिल किया था। हार्दिक के माता-पिता गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-8 में टीचर हैं। कैमिस्ट्री टीचर संदीप वर्मा और मां मीना वर्मा ने कहा उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।

वहीं, हार्दिक ने बताया वह एंटरप्रेन्यूर बनना चाहते हैं। हार्दिक ने आईआईटी दिल्ली में कंप्यूटर साइंस में दाखिला लिया है। उन्होंने 12वीं में 97.2 फीसदी अंक हासिल किए। उसने बताया कि परीक्षा के लिए आठ से 9 घंटे पढ़ाई की।

कंप्यूटर एप्लीकेशन की रिसर्च करने का सपना

JEE Main Result in Chandigarh

गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-37 बी के छात्र रित्विक चौधरी ने मंगलवार को घोषित जेईई मेन के आल इंडिया एवं स्टेट रैकिंग के परिणाम में स्टेट लेवल पर तीसरा और आल इंडिया रैंक में 74वां रैंक हासिल किया।

इससे पहले रित्विक ने जेईई एडवांस में आल इंडिया में 430 और ट्राइसिटी में 5वां स्थान हासिल किया था। छात्र के पिता प्रो. रविंद्र चौधरी ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। प्रो. रविंद्र डीएवी कालेज सेक्टर-10 में फिजिकल एजूकेशन विभाग में कार्यरत है।

छात्र रित्विक ने कहा कि वे परिणाम से बेहद खुश है। रित्विक ने अभी हाल ही में आईआईटी मुंबई में एडमिशन लिया है। छात्र ने बताया कि वह कंप्यूटर साइंस और एप्लीकेशन में रिसर्च करना चाहते हैं। रित्विक ने 12वीं कक्षा में नॉन मेडिकल स्ट्रीम में 97.6 फीसदी और जेईई मैन में 302 अंक हासिल किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed