JEE MAIN: ऑनलाइन देखें ओएमआर शीट
देश भर के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाले जेईई
सीबीएसई ने पहली बार छात्रों की जेईई-मेन पेपर-1 की ऑफलाइन परीक्षा की ओएमआर आंसर शीट की स्कैन इमेज जारी की।
सीबीएसई
की ओर से इसे 28 अप्रैल तक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। स्कैन ओएमआर
में गलती होने पर छात्र उसे चुनौती दे सकते हैं।
प्रत्येक प्रश्न को चुनौती
देने के लिए एक हजार रुपये चुकाने होंगे। ये सुविधा ऑफलाइन परीक्षा दे
चुके छात्रों के लिए है, ऑनलाइन परीक्षा देने वालों के प्रश्न पत्र मेल
आईडी पर भेजे गए हैं।
सीबीएसई की ओर से यह
सुविधा वेबसाइट पर 28 अप्रैल दोपहर दो बजे तक ही मिलेगी। ओएमआर शीट को
चुनौती देने के अनुरोध को केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा।
अगर
परीक्षार्थी खुद उपस्थित होकर या डाक से चुनौती देता है तो उसे नहीं माना
जाएगा। भुगतान क्रेडिट-डेबिट कार्ड या ई-चालान के माध्यम से कर सकते हैं।
अगर किसी सूरत में निर्धारित दिन व समय तक छात्र चुनौती नहीं देते हैं तो
यह माना जाएगा कि उसके ओएमआर शीट में भरे गए विकल्प सही हैं।
अगर छात्र की
चुनौती सही पाई गई तो ओसुधार कर फीस वापस की जाएगी। ओएमआर शीट देखने के लिए
एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, जन्म तिथि, व सिक्योरिटी पिन को भरना होगा।
आंसर-की भी जारी होगी
सीबीएसई 28 अप्रैल दोपहर दो बजे से जेईई मेन परीक्षा की आंसर-की जारी करेगा, जो 29 अप्रैल तक बोर्ड की वेबसाइट व जेईई मेन की वेबसाइट पर शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेगी।