फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jee main rank not release.

जेईई मेंसः रैंक ने किया परेशान, नहीं शुरू हुई काउंसिलिंग

Wed, 01 Jul 2015 01:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Jul 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
jee main rank not release.

जेईई मेंस का स्कोर मंगलवार को भी न आने की वजह से संयुक्त काउंसिलिंग शुरू नहीं हो पाई। इस वजह से दिनभर छात्र परेशान रहे। बोर्ड के आश्वासन के आधार पर ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने काउंसिलिंग की नई तिथि 30 जून तय की थी। अब बुधवार को रैंक मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


जेईई मेंस की रैंक सीबीएसई बोर्ड की ओर से तैयार नहीं हो पा रही है। दिनभर छात्र वेबसाइट खंगाल रहे हैं। बोर्ड की ओर से न तो रैंक जारी करने की सही सूचना जारी की जा रही है और न ही फोन नंबरों पर कोई जवाब दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जोसा की संयुक्त काउंसिलिंग के लिए तीसरी बार संशोधित शेड्यूल जारी किया गया था, जिसके तहत मंगलवार से ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होनी थी लेकिन जेईई मेंस की रैंक न आने की वजह से काउंसिलिंग शुरू नहीं हो पाई। रैंक न आने की वजह से अब जोसा ने भी आगे कोई अपडेट जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई की इस लापरवाही के चलते अभ्यर्थी परेशानी में हैं। दूसरी ओर रैंक लेने के लिए दिल्ली में मौजूद उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलसचिव अवनीश जैन ने बताया कि मंगलवार को वह भी दिनभर रैंक के इंतजार में सीबीएसई कार्यालय में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अब बुधवार को रैंक मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed