{"_id":"6bd99ae06967c969cfd006f8870f5682","slug":"jee-main-omr-seat-is-online-by-cbse","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE मेन: ऑनलाइन हो गई ओएमआर शीट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
JEE मेन: ऑनलाइन हो गई ओएमआर शीट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Apr 2014 02:12 AM IST
विज्ञापन
देश भर के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई मेन एंट्रेस में अभ्यर्थियों को ऑनलाइन वेरिफिकेशन का तोहफा मिलने जा रहा है। सीबीएसई ने पहली बार छात्रों की जेईई-मेन पेपर-1 की ऑफलाइन परीक्षा की ओएमआर आंसर शीट की स्कैन इमेज को जारी किया है।
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से इसे 28 अप्रैल तक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। स्कैन ओएमआर में गलती होने पर छात्र उसे चुनौती दे सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न को चुनौती देने के लिए अभ्यर्थी को एक हजार रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
आंसर शीट को चुनौती देने वाली सुविधा ऑफलाइन परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए है, जबकि ऑनलाइन परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र उनकी मेल आईडी पर भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से यह सुविधा वेबसाइट www.cbse.nic.in, www.jeemain.nic.in पर 28 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक ही मिलेगी। ओएमआर शीट को चुनौती देने केअनुरोध को केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा।
अगर परीक्षार्थी खुद उपस्थित होकर या डाक से चुनौती देता है तो उसे नहीं माना जाएगा। भुगतान क्रेडिट-डेबिट कार्ड या ई-चालान के माध्यम से कर सकते हैं।
किसी भी हालत में निर्धारित दिन व समय तक छात्र चुनौती नहीं देते हैं तो यह माना जाएगा कि उसके ओएमआर शीट में भरे गए विकल्प सही हैं। अगर छात्र की चुनौती सही पाई गई तो ओएमआर शीट में सुधार किया जाएगा और फीस वापस की जाएगी। ओएमआर शीट को देखने के लिए एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, जन्म तिथि, व सिक्योरिटी पिन को भरना होगा।
जेईई मेन्स की आंसर-की भी जारी होगी
सीबीएसई 28 अप्रैल दोपहर दो बजे से जेईई मेन परीक्षा की आंसर-की जारी करेगा, जो 29 अप्रैल तक बोर्ड की वेबसाइट व जेईई मेन की वेबसाइट पर शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेगी। जेईई परीक्षा के लिए इस बार 13.44 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से ऑफलाइन परीक्षा के लिए 11,72,538 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जबकि ऑनलाइन परीक्षा के लिए 1,72,369 छात्र रजिस्टर हुए थे। बीती 19 अप्रैल को ही जेईई ऑनलाइन परीक्षा हुई है, जबकि ऑफलाइन परीक्षा 6 अप्रैल को हुई थी।