{"_id":"764a3b5f0302651868d294ec9714c3ce","slug":"jee-main-head-office-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Main: नोएडा में बना हेड ऑफिस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
JEE Main: नोएडा में बना हेड ऑफिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 04 Apr 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की ओर से आयोजित होने वाली देश की सबसे बड़ी संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम -जेईई-मेन) का मुख्यालय नोएडा में बनाया गया है।
विज्ञापन
सेक्टर-63 स्थित यूनिट से ही देश- विदेश में होने वाली परीक्षाओं को संचालित किया जाएगा। पहली बार सीबीएसई ने दिल्ली के बाहर ये व्यवस्था की है।
छह अप्रैल को ऑफलाइन और 9, 11, 12 व 19 अप्रैल को ऑनलाइन पैटर्न पर होने वाली जेईई मेन परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 11 अप्रैल से करिए डिप्लोमा में ऑनलाइन आवेदन
गौतमबुद्ध नगर में सिर्फ ऑनलाइन एग्जाम होना है। चारों दिन हर शिफ्ट में पेपर सेट अलग-अलग लेकिन पैटर्न एक जैसा होगा, जिसमें सभी तीनों विषयों की हर यूनिट को बराबर महत्व दिया गया है। सवालों की संख्या उनके कठिनाई स्तर के मुताबिक एक जैसी रहेगी।
विज्ञापन
सभी सेट में आसान, औसत और कुछ मुश्किल सवालों का स्तर एक जैसा होगा। अलग-अलग दिनों में परीक्षा होने के बावजूद पहले या बाद में परीक्षा देने वाले छात्रों को किसी तरह का फायदा या नुकसान नहीं होगा। शहर के हजारों छात्र छह अप्रैल को ऑफलाइन परीक्षा देने के लिए फरीदाबाद की दौड़ लगाएंगे।
ग्रेनो में चार सेंटर, 2000 छात्र
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जेईई मेन का एग्जाम सिर्फ ऑनलाइन मोड पर होगा। इसके लिए ग्रेनो में चार सेंटर बनाए गए हैं। आईएमटी, आईआईएमटी, आईटीएस और शारदा यूनिवर्सिटी में बने ऑनलाइन सेंटर पर चार दिनों में लगभग 2000 छात्र परीक्षा देंगे।