{"_id":"7e1f00c66fa3035f8f333ec3c20cc3c9","slug":"jee-main-exam-registration-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE मेन के अभ्यर्थियों को एक और मौका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
JEE मेन के अभ्यर्थियों को एक और मौका
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई-मेन-2014) के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में अधूरा या ठीक से फॉर्म न भरने वाले छात्रों को सीबीएसई ने एक और मौका दिया है।
विज्ञापन
यह सुविधा जेईई मेन की वेबसाइट (www.jeemain.nic.in) पर एक से 15 फरवरी तक मिलेगी। वहीं उम्मीदवार फोटोग्राफ, सिग्नेचर और थंब इंप्रेशन (अंगूठे का निशान) की सही इमेज 25 जनवरी तक भेज सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:इसलिए 100 स्कूलों के छात्रों नहीं मिली स्कॉलरशिप
परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी के पहले सप्ताह में समाप्त हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया में देखा गया कि उम्मीदवारों ने अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान की इमेज को अपलोड ही नहीं किया है। ऐसे अभ्यर्थियों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
जेईई मेन की वेबसाइट पर जल्द ही उम्मीदवारों के ब्यौरे को अपलोड किया जाएगा। सुधार करने की सुविधा एक ही बार दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को इसी समय में सुधार करना होगा।
यह भी पढ़ें:बिजली कट ने छीन ली सरकारी नौकरी!
सीबीएसई को यह जानकारी भी मिली है कि बोर्ड परीक्षा की कुछ तिथियां जेईई मेन के ऑनलाइन एग्जाम से टकरा रही हैं। लिहाजा ऐसे ऐसे छात्रों को ऑनलाइन एग्जाम की तिथियां अलग से आवंटित की जाएंगी।
इसके लिए उन्हें 12वीं कक्षा का एडमिट कार्ड ईमेल के माध्यम से www.jeemain@.nic.in पर 15 मार्च तक भेजने को कहा गया है, साथ ही एप्लीकेशन नंबर भी लिखना होगा। उल्लेखनीय है कि जेईई मेन की ऑनलाइन परीक्षा 9, 11, 12 व 19 अप्रैल को जबकि ऑफलाइन परीक्षा छह अप्रैल को होगी।