फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jee main exam.

JEE मेंस: तैयारी के ये स्टेप आसान करेंगे राह

Thu, 19 Mar 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Mar 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
jee main exam.

इंजीनियरिंग के महामुकाबले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस में अब सिर्फ 16 दिन बचे हैं। आखिरी समय में विषयवार और समय प्रबंधन के साथ तैयारी कामयाबी की राह आसान कर सकती है।

विज्ञापन


अमर उजाला विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर बोर्र्ड की परीक्षा के साथ जेईई मेंस की तैयारी कर रहे छात्रों को ऐसे ही कुछ सूत्रों की जानकारी देने जा रहा है।

इन बातों का रखें ध्यान
-हर दिन के लिए एक लक्ष्य बनाएं। इसके मुताबिक ही तैयारी करें। निर्धारित समय में तय टॉपिक्स ही पढ़ें। इससे ज्यादा पर जोर न दें।
-उन टॉपिक्स पर एकाग्रता बनाएं जिन पर आपकी पकड़ मजबूत है। किसी नए टॉपिक से भटक सकते हैं।
-पढ़ते वक्त फार्मूलों और अहम बातों को एक अलग कागज पर जरूर लिख लें। हर दिन इसे दोहराते रहें तो फायदा होगा।
-प्रश्न हल करने से पहले एक समयसीमा निर्धारित कर लें। इसके मुताबिक तय समय में प्रश्न हल करें।

-प्रश्नों को करते वक्त हर सवाल के बाद उत्तर जांचने के बजाय एक साथ कम से कम दस सवाल हल करें। इनके जवाब इकट्ठे जांचे।
-जो भी प्रश्न हल करें, उसका समय जरूर नोट कर लें। इसके बाद प्रश्नवार यह देखें कि किस सवाल में कितना समय लग रहा है। इसे कम करने का प्रयास करें जो कि जेईई मेंस के लिए बेहतर होगा।
विज्ञापन


-ओएमआर में उत्तर भरने से पहले उसे अच्छी तरह जांच लें। जल्दबाजी में उठाया गया कदम घातक साबित हो सकता है।
-किसी भी सवाल पर ज्यादा वक्त बर्बाद न करें।
-गत वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो 30 प्रतिशत सवाल आसान और 30 प्रतिशत सवाल मुश्किल होते हैं। अगर प्रश्नपत्र में इनकी पहचान हो गई तो राह आसान हो जाएगी।
(बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी के मुताबिक)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed