फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JEE Main counseling start.

JEE (main): इंजीनियरिंग की 33,455 सीटों पर दौड़ शुरू

Thu, 02 Jul 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Jul 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
JEE Main counseling start.

इंजीनियरिंग की सीटों के लिए दाखिलों की सबसे बड़ी दौड़ शुरू हो चुकी है। पहली बार आईआईटी, आईएसएम, एनआईटी, ट्रिपल आईटी और जीएफआईटी के लिए होने जा रही संयुक्त काउंसिलिंग से 33,455 इंजीनियरिंग की सीटों पर दाखिला मिलेगा।

विज्ञापन


श्रीनगर एनआईटी में 300 सीटें
आईआईटी बांबे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस बार सभी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) और इंडियन स्कूल आफ माइंस (आईएसएम) धनबाद में कुल 10,096 सीटों पर दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन


इसमें आईएसएम की 935 सीटें शामिल हैं। 30 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) की कुल 17390 सीटों पर मौका मिलेगा, इसमें उत्तराखंड के श्रीनगर स्थित एनआईटी की 300 सीटें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुकुल कांगड़ी में 368 सीटें
18 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉरमेशन टेक्नॉलॉजी (ट्रिपल आईटी) की कुल 2228 सीटों पर दाखिले का मौका मिलेगा। 18 गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स (जीएफआईटी) में 3741 इंजीनियरिंग सीटों पर प्रवेश का अवसर मिलेगा। इसमें गुरुकुल कांगड़ी विवि (हरिद्वार) की 368 सीटें भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed