जेईई-मेन: 'ऑनलाइन' देंगे एग्जाम तो मिलेगी ये खास सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग के महामुकाबले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2016 की आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे अभ्यर्थियों के लिए ऑफलाइन के बजाए कंप्यूटर आधारित परीक्षा ज्यादा बेहतर हो सकती है। यहां परीक्षा का माध्यम रोड़ा नहीं बनेगा जबकि लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी केवल एक ही माध्यम चुन सकता है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में अभ्यर्थी अपनी पसंद की भाषा में सवाल पढ़ सकता है।
जेईई मेन की कंप्यूटर आधारित परीक्षा नौ व दस अप्रैल 2016 को आयोजित होगी, जबकि ऑफलाइन परीक्षा चार अप्रैल 2016 को होगी। सीबीएसई ने जेईई मेंस से जुड़े सवाल-जवाब अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए हैं।
इसमें बताया गया है कि परीक्षा के माध्यम के चयन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आजाद होंगे। वह अपनी मर्जी से अपने सवाल पढ़ सकते हैं। मसलन, अगर कोई सवाल उन्हें हिंदी में समझ नहीं आ रहा है तो वह तुरंत क्लिक करके उसी सवाल को अंग्रेजी में समझ सकते हैं।
ऑफलाइन परीक्षा देने वालों छात्रों को नहीं मिलेगा मौका
इसी प्रकार अगर कोई सवाल अंग्रेजी में समझ में नहीं आ रहा है तो एक क्लिक से उसे हिंदी में कन्वर्ट कर सकेंगे। जबकि ऑफलाइन मोड में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी ने अगर परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी भरा है तो उसे केवल अंग्रेजी में ही प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि हिंदी भरने वाले को हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
ऑनलाइन नहीं है यह
सीबीएसई बोर्ड ने साफ कर दिया है कि यह ऑनलाइन परीक्षा नहीं है। इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती, जिसकी स्पीड से परीक्षा प्रभावित हो। इसके बजाए यह परीक्षा लोकल एरिया नेटवर्क सिस्टम पर आयोजित होगी।
अगर कंप्यूटर में कोई खराबी भी आ गई तो जितनी देर तक एक्सपर्ट उस कंप्यूटर को बदलेंगे, तब तक के समय की छूट दी जाएगी। यानी परीक्षा पूरे तीन घंटे में ही पूरी मानी जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे और द्वितीय पाली की कंप्यूटर आधारित परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।