{"_id":"08d4e7291df0fd7f7373051a693f4e46","slug":"jee-main-application-start-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE मेंस के लिए आवेदन शुरू, यहां करें आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
JEE मेंस के लिए आवेदन शुरू, यहां करें आवेदन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Dec 2015 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस 2016 की आवेदन प्रक्रिया मंगलवार (एक दिसंबर) से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन एग्जाम उत्तराखंड के पांच शहरों में आयोजित किया जाएगा। 31 दिसंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेंस ऑफलाइन एग्जाम 3 अप्रैल 2016 को होगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन एग्जाम 9 व 10 अप्रैल 2016 को होगा। इसके लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होने जा रही है। बोर्ड ने सोमवार को नए रूप में इसकी वेबसाइट लांच कर दी। उत्तराखंड में इस बार देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, पंतनगर और रुड़की में परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
बोर्ड की गलती ने असमंजस में डाला
सीबीएसई की ओर से जारी जेईई मेंस के नोटिफिकेशन की एक गलती ने अभ्यर्थियों को मुश्किल में डाल दिया। दरअसल, नोटिफिकेशन के सबसे अंतिम पृष्ठ पर बोर्ड ने गलती से शीर्ष दो लाख के बजाए शीर्ष 1.5 लाख अभ्यर्थी प्रिंट कर दिया है।
जबकि इस साल जेईई मेंस से शीर्ष दो लाख युवाओं को जेईई एडवांस में जाने का मौका मिलेगा। इससे जुड़ा नोटिफिकेशन आईआईटी गुवाहाटी पहले ही जारी कर चुका है।
ये होगा शुल्क
परीक्षा में पेपर 1 का शुल्क सामान्य व ओबीसी के ब्वॉयज के लिए 1000 रुपए, गर्ल्स के लिए 500 रुपए ऑफलाइन परीक्षा के लिए देना होगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों में ब्वॉयज को 500 और गर्ल्स को 500 रुपए देने होंगे।
ऑनलाइन परीक्षा में सामान्य व ओबीसी ब्वॉयज के लिए 500 रुपए और गर्ल्स के लिए 250 रुपए शुल्क होगा। ऑनलाइन में आरक्षित वर्ग में गर्ल्स और ब्वॉयज को 250-250 रुपए शुल्क देना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 दिसंबर 2015
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि : मार्च 2016 के दूसरे सप्ताह में
आंसर की जारी होने की तिथि : 18-22 अप्रैल 2016
शीर्ष दो लाख का रिजल्ट : 27 अप्रैल 2016
ऑल इंडिया रैंक : 30 जून 2016 तक
यह है वेबसाइट : www.jeemain.nic.in