{"_id":"1d5cb401b9b4a07b7a3135ab3a45705a","slug":"jee-exam-in-15-centres-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 केंद्रों पर होगी इंजीनियरिंग के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
15 केंद्रों पर होगी इंजीनियरिंग के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 04 Apr 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 6 अप्रैल को होगी। इसके लिए गुड़गांव में 15 परीक्षा केंद्र बनेंगे।
विज्ञापन
केंद्रों पर छात्रों का दबाव कम करने के लिए ऑफलाइन यानी पेपर-पेन आधारित और ऑनलाइन दोनों परीक्षा केंद्र बनाया गया। 9 अप्रैल से चार चरणों में ऑनलाइन परीक्षा होगी। संबंधित परीक्षा केंद्रों पर तैयारिेयां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
जेईई में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बोर्ड ने एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं। जेईई मेन के जरिए ही छात्र देश के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। इसके साथ ही जेईई के टॉप डेढ़ लाख छात्रों को ही जेईई एडवांस टेस्ट में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जेईई एडवांस के जरिए छात्र आईआईटी में एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
करें हेल्पलाइन पर कॉल
बोर्ड परीक्षा की संपूर्ण जानकारी अपलोड करने के बाद ही छात्रों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड मिलेगा। अगर इससे संबंधित कोई प्रशभन छात्र के पास हो तो सीबीएसई की हेल्पलाइन नंबर पर बात कर सकते हैं।
पोस्ट द्वारा एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाने की सूरत में छात्रों को हिदायत दी गई है कि वे एडमिट कार्ड को अच्छी तरह जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की समस्या न हो। एडमिट कार्ड पर छात्रों को रोल नंबर खुद ही लिखना होगा।
डॉक्यूमेंट को लाना न भूलें
जेईई मेन की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के साथ आईडी प्रुफ लाना होगा। 12वीं पास छात्रों को मार्कशीट भी साथ लानी होगी। अगर वे इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हो चुके हैं तो उसकी मार्कशीट या फिर होने वाले हैं तो उसका भी एडमिट कार्ड लाना होगा। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को केवल एडमिट कार्ड साथ लाना होगा।
गुड़गांव के नोडल सेंटर के कॉर्डिनेटर डॉ. संजय कुमार ने कहा कि शहर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा की पूरी तैयारी हो चुकी है। बोर्ड की ओर से भी पर्यवेक्षक परीक्षा पर नजर रखेंगे।