{"_id":"1c7fb54446f9c0eb27b0c8d105cee9f8","slug":"jee-advanced-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 अंक भी दे सकते हैं जेईई एडवांस का टिकट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
55 अंक भी दे सकते हैं जेईई एडवांस का टिकट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 27 Mar 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी में दाखिले के लिए ऑफ लाइन जेईई मेंस छह अप्रैल को होने जा रहा है। मुकाबला कठिन होगा, लेकिन बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
दरअसल बीते साल की कट ऑफ के मुताबिक 360 में 55 अंक पाने वाले एसटी छात्र को भी जेईई एडवांस का टिकट मिल गया था।
पढ़ें, राज्य कर्मचारियों को मिला दस प्रतिशत डीए का तोहफा
विज्ञापन
विशेषज्ञों का दावा है कि छात्रों ने पूरी एकाग्रता और सूझबूझ के साथ सवाल हल किए तो उन्हें निश्चित तौर पर एडवांस का टिकट मिलेगा। जेईई मेंस ऑफ लाइन और ऑन लाइन मोड में होगी। बीते साल करीब 15 लाख दावेदार इसमें बैठे।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम तय
इनमें 1.5 लाख को जेईई एडवांस के योग्य आंका गया। मेंस में 360 अंकों के पेपर में 113 अंक लाने वाले सामान्य, 90 अंक वाले ओबीसी, 75 अंक वाले एससी और 55 अंक लाने वाले एसटी श्रेणी के छात्र को एडवांस का टिकट मिला।
यानी मुकाबले में छात्रों की संख्या तो ज्यादा है, लेकिन एडवांस के लिए मुकाबला ज्यादा कड़ा नहीं था।
क्या है जेईई एडवांस
देश के सभी आईआईटी और आईएसएम धनबाद की 9650 सीटों के लिए ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस करवाती है। इस बार यह परीक्षा में मई में होनी है।
पढ़ें, दून की बेटी बनी गढ़वाल यूनिवर्सिटी की टॉपर
इसके लिए अभ्यर्थियों का चयन सीबीएसई जेईई मेंस से होता है। जेईई मेंस में पास होने वाले शीर्ष 1.5 लाख अभ्यर्थियों को एडवांस में मौका मिलता है। इसके जरिए शीर्ष तकनीकी संस्थानों में दाखिला मिलता है।
एक्सपर्ट सलाह
दरअसल छात्र मेहनत नहीं करते, अगर करते भी हैं तो बड़ी परीक्षा के नाम पर डर जाते हैं। एकाग्रता के साथ परीक्षा में सूझबूझ से प्रश्न हल करें तो निश्चित तौर पर एडवांस का टिकट मिलेगा।
- डॉ. अनिल पटेल, अकादमिक निदेशक, बलूनी क्लासेज