फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jee advance result

जेईई एडवांस में पहली बार में ही मारी बाजी

Sun, 28 Sep 2014 01:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Sep 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
jee advance result

देश के 16 आईआईटी और एक आईएसएम धनबाद में प्रवेश के लिए आयोजित हुए जेईई एडवांस 2014 में सफल होने वाले छात्रों में ज्यादा संख्या उनकी है, जो पहली बार इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


कई सालों से चला आ रहा यही ट्रेंड
ड्रॉपआउट कर एक साल तक तैयारी करने वाले छात्रों का सफलता का ग्राफ कम है। आईआईटी की ज्वाइंट इंप्लीमेंटेशन कमेटी की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। पिछले कई सालों से यही ट्रेंड चला आ रहा है।
विज्ञापन


इस साल दाखिला पाने वाले छात्रों में 6725 यानी 68.65 प्रतिशत ऐसे थे जिन्हें पहली बार में सफलता मिली जबकि 3070 यानी 31.35 प्रतिशत ऐसे थे जिन्हें दूसरी बार परीक्षा देने के बाद सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा का कहना है कि फर्स्ट अटेम्प्ट वाले छात्रों की संख्या इसलिए ज्यादा होती है क्योंकि 12वीं के बाद उनकी निरंतरता बनी हुई होती है। अचीवर्स क्लासेज के सीईओ मनु पंत के मुताबिक फर्स्ट अटेम्प्ट वाले छात्रों का कांफिडेंस ज्यादा होता है।

बीते वर्षों पर एक नजर

वर्ष - फर्स्ट अटेम्प्ट - सेकेंड अटेम्प्ट
2001 - 67 - 22.1
2002 - 66.7 - 22.6
2003 - 64.9 - 21.7
2004 - 65.4 - 23.7
2005 - 67 - 23
2006 - 71.4 - 17.2
2007 - 79.9 - 20
2008 - 82.4 - 17.6
2009 - 84.5 - 15.4
2011 - 80.2 - 19.7
2012 - 82.1 - 17.7
2013 - 69.6 - 27.2

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed