JEE एडवांसः मिलिए, देश के 7वें टॉपर चंडीगढ़ के हिमांशु से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी व आईएसएम (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) में दाखिले की प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आंकड़े आईआईटी ने बुधवार देर शाम जारी कर दिए, जबकि व्यक्तिगत परिणाम आज जारी होंगे। सतना (मध्य प्रदेश) के सतवत जगवानी ने परीक्षा में 504 में से 469 अंक हासिल कर देश भर में टॉप किया है।
चंडीगढ़ के हिमांशु गुप्ता ने ऑल इंडिया लेवल पर 7वीं रैंक हासिल की है जबकि नॉर्थ जोन में टॉप किया है। हिमांशु ने 504 में से 429 अंक प्राप्त किए हैं। जोन में दूसरा स्थान चंडीगढ़ के कुणाल और तीसरा मोहाली की अर्शदीप का बताया जा रहा है। छात्राओं में इंदौर की क्राति तिवारी ने टॉप किया है।
वहीं, नॉर्थ जोन में दूसरा स्थान चंडीगढ़ के कुनाल और तीसरा मोहाली की अर्शदीप का बताया जा रहा है। हालांकि वीरवार 10 बजे आगे के रैंक पूरी तरह से क्लीयर होंगे। यदि ऐसा होता है तो जोन की पहली तीन पॉजीशन पर ट्राइसिटी का कब्जा होगा।
छात्रों ने मारी बाजी
आईआईटी प्रवेश परीक्षा में एक बार फिर छात्राओं के मुकाबले छात्र आगे रहे। परीक्षा में कुल 96,895 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 23,407 अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इनमें 20,342 छात्राएं शामिल हुईं थीं, जिनमें से 3,049 छात्राएं उत्तीर्ण घोषित की गईं।
आज 10 बजे आ जाएगा पूरा परिणाम
आईआईटी ने देर शाम केवल रिजल्ट के टॉपर और क्वालिफाइड कैंडीडेट्स से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। बाकी अभ्यर्थियों का परिणाम आईआईटी की वेबसाइट www.jeeadv.iitb.ac.in पर सुबह 10 बजे तक अपलोड कर दिया जाएगा।
10,006 सीटों के लिए 25 से काउंसिलिंग
देहरादून। आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले युवाओं के लिए अब देश की 20 आईआईटी व एक आईएसएम (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) धनबाद की 10,006 सीटों पर दाखिले का मौका है। इनकी ऑनलाइन काउंसिलिंग 25 जून से शुरू होगी।
ऐसे देखी जाती है टॉपर्स की लिस्ट
देशभर में 7 आईआईटी हैं जिनमें जोन वाइज पूरे देश को बांटा गया है। आईआईटी रुड़की के अंडर पूरा नॉर्थ जोन आता है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जेएंडके, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली एनसीआर इसी जोन में आते हैं। सबसे पहले ऑल इंडिया टॉपर लिस्ट देखी जाती है। उसके बाद जोन वाइज टॉपर लिस्ट बनती है। हिमांशु ने पूरे नॉर्थ जोन में टॉप किया है।
हिमांशु नौंवी से कर रहा था तैयारी
टॉपर हिमांशु ने बताया कि वह 9वीं कक्षा से ही लक्ष्य इंस्टीट्यूट से जेईई की तैयारी में जुटा था। स्कूल का वर्कलोड होने के कारण संडे को कोचिंग संबंधी वर्क करता था।
हिमांशु के पिता गोपाल कृष्ण गुप्ता बीएसएलएल में एसडीओ हैं, जबकि मां नीलम रानी हाउसवाइफ। बहन हिमानी यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक की स्टूडेंट हैं। हिमांशु ने बताया कि वह आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर साइंस में एडमिशन लेगा। उसके बाद आगे की सोचेगा।