{"_id":"fcf9181c60a86563c98b856744ec333d","slug":"jee-advance-result-2015-update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस में चमके उत्तराखंड के ये होनहार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जेईई एडवांस में चमके उत्तराखंड के ये होनहार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 19 Jun 2015 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) और आईएसएम (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) में दाखिले को हुई जेईई एडवांस परीक्षा में उत्तराखंड के होनहारों ने भी कामयाबी पाई।
विज्ञापन
कानपुर और रुड़की जोन में बंटा होने के कारण प्रदेश का टॉपर तो सामने नहीं आ पाया लेकिन देर शाम तक निशांत शर्मा 767 रैंक के साथ सबसे आगे थे। यह परिणाम अभी आगे जा सकता है।
विज्ञापन
जेईई एडवांस का परिणाम गुरुवार को सुबह ठीक दस बजे जारी हो गया। आईआईटी ने चूंकि क्वालिफाइंग कटऑफ का क्राइटेरिया डाउन कर दिया था, इसलिए ज्यादा संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में पास तो हुए लेकिन उत्तराखंड का ओवरऑल परिणाम गत वर्ष के मुकाबले कुछ कम रहा।
विज्ञापन
इस वर्ष देर शाम तक आए परिणामों में कैंट निवासी छात्र निशांत शर्मा ने ऑल इंडिया 767 रैंक हासिल कर सबसे आगे थे। इसके बाद सामान्य श्रेणी में ही दून के पारस गुप्ता ने 2045, कुश गुप्ता 2357, प्रांजल बिष्ट 4013 रैंक के साथ आगे रहे। देर रात तक कई रैंक सामने नहीं आ पाई।
गत वर्ष के मुकाबले गिरा रिजल्ट
उत्तराखंड को वैसे तो दो हिस्सों में बांटा गया है। कुछ हिस्सा आईआईटी कानपुर जोन में आता है तो कई शहर आईआईटी रुड़की जोन में आता है। फिर भी गत वर्ष प्रखर गुप्ता ने परीक्षा में 175 और वैभव गुसाईं ने 655 रैंक हासिल की थी।
आईआईटी की ओर से जारी बोर्ड की प्रतिभागिता सूची के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड से 100 छात्र भी परीक्षा में क्वालिफाई नहीं कर पाए। हालांकि यहां पासआउट होने वाले सीबीएसई बोर्ड के छात्रों की संख्या ज्यादा रही।