फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jee advance online admission start

जेईई एडवांसः रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें एक-एक डिटेल

Sat, 02 May 2015 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 02 May 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन
jee advance online admission start

आईआईटी में एडमिशन के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस 2015 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शनिवार से होंगे। इसका ब्यौरा वेबसाइट www.iitk.ac.in के होम पेज पर बने लिंक जेईई एडवांस पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


एंट्रेंस टेस्ट, रिजल्ट जारी करने, काउंसलिंग और एडमिशन का शेड्यूल भी फाइनल हैं। ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेन 2015 में सफल स्टूडेंट शनिवार से जेईई एडवांस के रजिस्ट्रेशन फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन


एडवांस का आयोजन सिर्फ आईआईटी में एडमिशन के लिए होगा। इसके आफ लाइन पेपर 24 मई को दो पालियों में होंगे। बीई, बीटेक और बी. आर्किटेक्चर, बी. प्लानिंग के रिजल्ट 18 जून तक घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना ने बताया कि जेईई एडवांस का शेड्यूल तय है। अब एग्जामिनेशन सेंटर बनाए जा रहे हैं। जो आवेदन फार्म आएंगे, उनकी स्क्रीनिंग होगी।

फिर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

क्रेडिट, डेबिट कार्ड से जमा करें फीस

jee advance online admission start

जेईई एडवांस की रजिस्ट्रेशन फीस ई-चालान से जमा की जा सकेगी। क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भी फीस जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

सामान्य वर्ग के ब्वायज की फीस 2000 रुपये, गर्ल्स 1000 और थर्ड जेंडर की फीस 2000 रुपये है। ओबोसी वर्ग के ब्वायज की रजिस्ट्रेशन फीस 2000, गर्ल्स 1000 और थर्ड जेंडर की फीस 2000 रुपये है।

एससी के ब्वायज की फीस 1000 रुपये, गर्ल्स की 500 और थर्ड जेंडर की फीस 1000 रुपये है। फिजिकली डिसेबिल्ड ब्वायज से 1000, गर्ल्स से 500 और थर्ड जेंडर से 1000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराई जाएगी।

इन शहरों में होंगे एंट्रेंस टेस्ट

jee advance online admission start

कानपुर, लखनऊ आगरा, इलाहाबाद, गोरखपुर और झांसी।
शेड्यूल
•2-7 मई- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
•11-14 मई- डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
•24 मई- एंट्रेंस टेस्ट
•समय-सुबह 9-12 बजे- बीई, बीटेक के पेपर होंगे
•समय-दोपहर 2-5 बजे- बी. आर्किटेक्चर, बी प्लानिंग का पेपर होगा
•3 जून- ओआरएस इमेज डिस्प्ले होगी
•8 जून- आंसर कीज देखें
•18 जून- रिजल्ट आएगा
•19 जून से 4 जुलाई- काउंसलिंग कराके आईआईटी की सीटें भरी जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed