{"_id":"1f599493ef7aa0403b0f6f81b87040f6","slug":"jee-advance-last-date-for-registration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस: परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी देखें यहां","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जेईई एडवांस: परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी देखें यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 08 May 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
देश भर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस 2015 में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थी http://.jeeadv.iitb.ac.in पर इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। जेईई एडवांस के लिए डेढ़ लाख अभ्यर्थियों को जेईई मेंस के माध्यम से चुना गया है। इनकी कटऑफ बीती 28 अप्रैल को घोषित कर दी गई थी।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 11 मई को ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे। वे 11 से 14 मई तक इसे डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई एडवांस का आयोजन 24 मई को दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
विज्ञापन
8 जून को आंसर की ऑनलाइन जारी कर दी जाएगी, जिस पर 11 जून को शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। आपत्तियों का निपटारा करने के बाद 13 जून को अंतिम रूप से आंसर की ऑनलाइन जारी की जाएगी और 18 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा।